Posts

Rajasthan News: प्रदेश में आईटीआई की बदलेगी तस्वीर, संवरेगी युवाओं की तकदीर

Image
Rajasthan News: प्रदेश में आईटीआई की बदलेगी तस्वीर, संवरेगी युवाओं की तकदीर छोटा अखबार। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए देश के भविष्य की नींव यानी युवाओं को हुनरमंद, आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाना आवश्यक है। इसी लक्ष्य को लेकर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा पीएम-सेतु (प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई) योजना के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का कायाकल्प शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विशेष प्रयासों के चलते राष्ट्रीय संचालन समिति ने राजस्थान में भिवाड़ी क्लस्टर के लिए 241 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजना को मंजूरी प्रदान की है। इसके उपरांत केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं एंकर इंडस्ट्री पार्टनर के मध्य शेयर होल्डर एग्रीमेंट साइन किया गया और राजस्थान शेयर होल्डर एग्रीमेंट साइन करने वाला पहला राज्य बना। AI Photo 11 अन्य क्लस्टर्स के लिए एंकर इंडस्ट्री पार्टनर प्रस्ताव— प्रदेश में प्रस्तावित कुल 12 हब-स्पोक क्लस्टर्स से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत प्रशिक्षण सुविधाओं और उद...

Rajasthan News: प्रदेश में किसान करेगें 14 और 15 अक्टूबर को खाजूवाला और अनूपगढ़ में चक्काजाम

Image
Rajasthan News: प्रदेश में किसान करेगें 14 और 15 अक्टूबर को खाजूवाला और अनूपगढ़ में चक्काजाम छोटा अखबार। राजस्थान के सीमावर्ती इलाके खाजूवाला और अनूपगढ़ से किसान आंदोलन को लेकर खबर सामने आ रही है। पानी की मांग और स्थानीय मुद्दों को लेकर आक्रोशित किसानों और प्रशासन के बीच रातभर चला वार्ताओं का दौर बेनतीजा रहा है, जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी है। प्रशासन की ओर से किसानों को मनाने के तमाम प्रयास विफल रहे, जिसके चलते आंदोलन ने अब और अधिक उग्र रूप ले लिया है। वार्ता टूटने से नाराज किसान संगठनों ने अब सरकार और प्रशासन के खिलाफ खाजूवाला से लेकर अनूपगढ़ तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। AI Photo किसान नेताओं ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए 14 और 15 अक्टूबर को फिर से बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इस बार किसानों ने किसी एक जगह पर धरना देने के बजाय पूरे क्षेत्र को ठप करने की रणनीति बनाई है। आंदोलनकारियों ने खाजूवाला से लेकर अनूपगढ़ तक व्यापक चक्काजाम का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अ...

Jaipur News: सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत 16 स्थानों पर की गई कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए और 13 नोटिस जारी

Image
Jaipur News: सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत 16 स्थानों पर की गई कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए और 13 नोटिस जारी छोटा अखबार। प्रदेश को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ और खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में जयपुर में केंद्रीय दल ने स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टल मेस और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। दो दिवसीय अभियान के दौरान कुल 16 निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाइयां की गईं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए 13 इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए और खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए गए। केंद्रीय दल ने एमजीपीएस विद्याधर नगर, धारव पब्लिक स्कूल, एमजेआरपी कॉलेज, फ्लिपकार्ट डार्क स्टोर विद्याधर नगर, गोपाल सिंह पताशी भंडार, एसएमएस स्कूल, एमपीएस इंटरनेशनल स्कूल तिलक नगर, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल तिलक नगर, आईआईएस यूनिवर्सिटी, जयश्री पेरिवाल स्कूल, आ...

C M NEWS: ग्राम विकास संकल्प पत्र से सशक्त होंगे गांव —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: ग्राम विकास संकल्प पत्र से सशक्त होंगे गांव —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पंचायतीराज चुनाव के लिए ग्राम विकास संकल्प पत्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यालय में नवनिर्मित सेवा संकल्प सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले हम संकल्प पत्र लेकर जनता के बीच गए थे, इसी प्रकार निकाय चुनाव पहले भी संकल्प पत्र जारी किया था। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव के बाद हमने निकायों में 100 दिन के विकास कार्यों पर रोडमैप तैयार किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है, जिससे योजनाओं का पूरा लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभार्थियों के खाते में पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि शहर जैसी सुविधाएं गांवों में मिलने से ग्रामीण शहरों की ओर पलायन नहीं करेगे, इसके ल...

Rajasthan News: प्रदेश में महीनों से अटका मिड-डे मील और दुग्ध योजना का भुगतान, 2 लाख से अधिक बच्चों के निवाले पर संकट

Image
Rajasthan News: प्रदेश में महीनों से अटका मिड-डे मील और दुग्ध योजना का भुगतान, 2 लाख से अधिक बच्चों के निवाले पर संकट छोटा अखबार। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनकी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाएं अब प्रशासनिक उदासीनता और बजट के अभाव में दम तोड़ती नजर आ रही हैं। राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दोपहर का भोजन (मिड-डे मील) और सुबह दूध देने की व्यवस्था तो सुचारू रूप से लागू है, लेकिन इसके लिए आवश्यक खर्च की राशि समय पर जारी नहीं होने के कारण अब स्कूलों की रसोई चलाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थिति यह हो चुकी है कि पोषाहार प्रभारी और शिक्षक अपनी जेब से या स्थानीय दुकानदारों से उधार सामान लेकर जैसे-तैसे बच्चों का पेट भर रहे हैं।  A I Photo शिक्षकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूलों में दोपहर का भोजन पकाने के लिए मिलने वाली मिड-डे मील की कन्वर्जन राशि और भोजन पकाने वाली कुक कम हेल्पर (रसोइयों) का मानदेय पिछले मार्च 2026 से लगातार बकाया है। पिछले सात महीनों से रसोइयों को उनके काम का पारिश्रमिक नहीं मिला है, जिससे उन...

Jaipur News: RSS प्रचारक से मारपीट, SHO सहित 7 पर केस दर्ज, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Image
Jaipur News: RSS प्रचारक से मारपीट, SHO सहित 7 पर केस दर्ज, 6 पुलिसकर्मी निलंबित छोटा अखबार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सांभर जिला प्रचारक कृष्ण अवतार के साथ नरैना थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रविवार को संघ स्वयंसेवकों और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता नरैना थाने पहुंच गए, जिससे पूरे दिन थाने में भारी तनाव और हंगामा बना रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) हनुमान प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। गश्त के दौरान हुई कहासुनी के बाद थाने में बर्बरता का आरोप— संघ के नरैना खंड कार्यवाह अनुराग आगीवाल द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह पूरी घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। जिला प्रचारक कृष्ण अवतार नरैना क्षेत्र में प...

Rajasthan News: प्रदेश में मेडिकल दुकानों पर विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की रेड, 550 किलो से अधिक कॉटन वूल जब्त, लगाया जुर्माना

Image
Rajasthan News: प्रदेश में मेडिकल दुकानों पर विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की रेड, 550 किलो से अधिक कॉटन वूल जब्त, लगाया जुर्माना छोटा अखबार। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधीन संचालित विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ ने पैक्ड सामानों में हो रही धांधली के खिलाफ अपनी धरपकड़ मुहिम दूसरे दिन भी मुस्तैदी से जारी रखी। विभाग की विशेष जांच टीमों ने राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल सामानों में तय वजन से कम मात्रा देने और उपभोक्ताओं से एमआरपी से अधिक दाम वसूलने के मामलों का भंडाफोड़ हुआ है। सख्त कार्रवाई करते हुए विभाग ने 550 किलोग्राम से अधिक वजन के दूषित और कम मात्रा वाले पैकेट जब्त किए हैं और दोषी फर्मों पर भारी जुर्माना ठोंका है। विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की टीम ने जयपुर के नेहरू बाजार स्थित 'अजय सर्जिकल' पर औचक निरीक्षण किया। यहाँ टीम ने दुकान में बिक्री के लिए रखे 'एब्सोरबेंट कॉटन वूल' के 500 ग्राम वाले पैकेटों का वजन मशीन पर आंका। जांच में सामने आया कि प्रत्येक 500 ग्राम के पैकेट में घोषित मात्रा से 14 ग्राम कम कॉटन वूल भर...