Gogamedi News: 5 दिसम्बर को होगा "गोगामेड़ी स्मृति संकल्प" कार्यक्रम का आयोजन
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhwOCQN-A-pqKlQ1OCDNXXI-nfz-LAHy3Xi9hVJGO6qdRNcoPOcQXRI5AstWeZLPx0EtiZoLu-068Oq7omzMY5s8DeY2K68pjNQzjvH1cSuwpoZxveL-NkyirrrOOgBxvP0Jx6kWSRUh80v3k4wlbjUH8myoE2c56a8ETj_AsQd3n2PkfxBad34UqpP1zZe/w640-h376/WhatsApp%20Image%202024-11-24%20at%206.20.15%20PM.jpeg)
Gogamedi News: 5 दिसम्बर को होगा "गोगामेड़ी स्मृति संकल्प" कार्यक्रम का आयोजन छोटा अखबार। 5 दिसम्बर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्यतिथि पर "गोगामेड़ी स्मृति संकल्प" कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शीला सुखदेव गोगामेड़ी ने बताया की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सदैव अन्याय के विरूद्ध संघर्षरत रहे, हमारा पूरा संगठन उन्ही के आदर्शो पर आगे बढ़ रहा है। 5 दिसम्बर को उनके समर्थको द्वारा विशाल जन सभा का आयोजन किया जायेग। जिसमे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अष्ट-धातु आदम कद मूर्ति के अनावरण के साथ-साथ, 11 सामूहिक सामाजिक संकल्प और वार्षिक गोगामेड़ी स्मृति सप्ताह की घोषणा भी की जायेगी। दहेज़ विरोधी इकाई के अध्यक्ष दलीप सिंह महरौली ने बताया की यह कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक होने वाला, इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। वहीं 5 दिसम्बर को शीला जी द्वारा आगामी रणनीति का पटाक्षेप भी किया जाएगा। अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया की सुखदेव सिंह जी सर्व समाज के लिए संघर्षरत रहते थे, उनक...