Posts

Showing posts from April 27, 2020

अहमदाबाद के बाद अब आगरा में वुहान जैसा संकट

Image
अहमदाबाद के बाद अब आगरा में वुहान जैसा संकट छोटा अखबार। मैं बहुत दुखी मन से आप को पत्र लिख रहा हूं कि मेरा आगरा अत्यधिक संकट के दौर से गुजर रहा है। आगरा को बचाने के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। स्थिति अत्यधिक गंभीर हो चुकी है। इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे आगरा को बचा लीजिए, बचा लीजिये। आगरा, देश का वुहान बन सकता है। स्थानीय प्रशासन नाकारा साबित हुआ है। हॉट स्पाट एरिया में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में कई-कई दिनों तक जांच नहीं हो पा रही। न ही मरीजों के लिए भोजन पानी का उचित प्रबंध हो पा रहा। स्थिति विस्फोटक है। देश में कोविड 19 के कहर से घबरा कर पहले अहमदाबाद ने बचने के लिए गुहार की और अब विश्वविख्यात आगरा ने शहर में वुहान जैसी भयानक स्थिति की चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को तुरंत कड़े कदम उठाने की गुहार की है। सोशल मीडिया और समाचार सूत्रों के अनुसार आगरा के महापौर नवीन जैन ने कोरोना की स्थिति और जिला प्रशासन की लचर कार्रवाई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र के माध्यम से 21 अपैल 2020 को जानकारी दी है। पह