C M NEWS: प्रदेश में दशकों से चल रहा यमुना जल विवाद का हुआ स्थायी समाधान छोटा अखबार। दशकों से लंबित यमुना जल विवाद का आखिरकार स्थायी समाधान हो गया है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन हेतु एक ऐतिहासिक मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस महत्वपूर्ण समझौते के बाद अब राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र (चूरू, सीकर और झुंझुनू) को उनके हक का यमुना जल मिल सकेगा। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आधिकारिक तौर पर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। सहकारी संघवाद का उत्कृष्ट मॉडल— केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस समझौते को सहकारी संघवाद का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते में दोनों राज्यों के बीच वित्तीय जिम्मेदारी, जल आवंटन और मानसून के दौरान जल छोड़ने के कड़े प्रोटोकॉल को शामिल किया गया है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने इसे अंतरराज्यीय जल संसाधन प्रबंधन ...