Posts

Showing posts from June 27, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: हंड्रेड परसेंट पागल हो गए हैं राजस्थान के नेता

Image
Rajasthan News: हंड्रेड परसेंट पागल हो गए हैं राजस्थान के नेता! भाषा की गिरावट और सियासत का चीर हरण तो द्रोपदी वाले मुक़ाम पर पहुंच रहा है! थोड़ी तो शर्म करो यारों!!! —✍️सुरेन्द्र चतुर्वेदी छोटा अखबार। राजस्थान की राजनीति इन दिनों मुद्दों से अधिक शब्दों की लड़ाई का अखाड़ा बनती जा रही है। सत्ता और विपक्ष के कई बड़े नेता—किरोड़ी लाल मीणा, गोविन्द सिंह डोटासरा, अशोक गहलोत और हनुमान बेनीवाल—लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जिनमें राजनीतिक मर्यादा की जगह व्यक्तिगत कटाक्ष, अपमानजनक शब्द और आरोप-प्रत्यारोप ने ले ली है। जनता के असली मुद्दे पीछे छूटते जा रहे हैं और भाषा का स्तर लगातार गिरता दिखाई दे रहा है। AI Photo लोकतंत्र की सबसे बड़ी ख़ूबसूरती यह मानी जाती है कि यहां विचार टकराते हैं, व्यक्तित्व नहीं। लेकिन राजस्थान में लगता है नेताओं ने संविधान की जगह शब्दकोश का वही पन्ना फाड़कर रख लिया है जिसमें केवल गालियां, ताने और व्यक्तिगत हमले लिखे हों। ऐसा प्रतीत होता है कि जनता ने इन्हें विधानसभा नहीं, बल्कि किसी स्थायी अखाड़े की सदस्यता दे दी है, जहां रोज़ नए दांव नहीं, नए अपशब्द खोजे जाते हैं। आख़िर राजस्...

Jaipur News: जयपुर में 29 जून को आयोजित होगा 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Image
Jaipur News: जयपुर में 29 जून को आयोजित होगा 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि छोटा अखबार। शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान सरकार आगामी 29 जून, 2026 (सोमवार) को 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है। राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने वाले दानदाताओं का गौरव बढ़ाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे। इस गरिमामयी समारोह में कुल 276 से अधिक भामाशाहों, प्रेरकों और अप्रवासी भारतीय (NRI) दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली सूचियों में 154 भामाशाह, 99 प्रेरक और 23 एनआरआई दानदाता शामिल हैं। इन सभी को राजकीय विद्यालयों में भवन निर्माण, अतिरिक्त कमरों के निर्माण, निर्मित भवनों के विकास, भूमि उपलब्ध कराने और अन्य आवश्यक भौतिक संसाधन जुटाने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मंच से सराहा जाएगा। गौरतल...

Udaipur News: प्रदेशभर में शुरू होगा मशरूम खेती अभियान —कृषि आयुक्त

Image
Udaipur News: प्रदेशभर में शुरू होगा मशरूम खेती अभियान —कृषि आयुक्त छोटा अखबार। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह गंभीर है। उदयपुर संभाग के दौरे पर आए कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य ध्यान कृषि में नवाचार, प्राकृतिक खेती और उच्च मूल्य वाली फसलों (हाई वैल्यू क्रॉप्स) को बढ़ावा देने पर है। किसानों को मिलेगा मशरूम खेती का प्रशिक्षण— कृषि आयुक्त ने बैठक में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि किसानों की आय में इजाफा करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में मशरूम की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए विभाग जल्द ही एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों को मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीकों का व्यापक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे कम लागत और कम जगह में बेहतर मुनाफा कमा सकें। उर्वरक वितरण के लिए FFS फ्रेमवर्क लागू— बैठक के दौरान आयुक्त ने उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संभाग के सभी कृषि अधिकार...

C M NEWS: भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी की शुरुआत होना गर्व का क्षण —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी की शुरुआत होना गर्व का क्षण —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान यात्रा और पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट व भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की शुरुआत होना गर्व का क्षण है। ऐसे में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सभा स्थल पर पार्किंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाने की व्यवस्था की जा रही है, वहां आमजन के लिए छाया, पानी, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ने वाली सभी ग्रा...