Posts

Showing posts from February 16, 2023

IPC, CRPC, फॉरेंसिक और एविडेंस एक्ट में संशोधन करेगी सरकार —अमित शाह

Image
  IPC, CRPC, फॉरेंसिक और एविडेंस एक्ट में संशोधन करेगी सरकार —अमित शाह   छोटा अखबार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली पुलिस की 76वीं स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं 75 साल से अधिक की विरासत का हिस्सा हूं। दिल्ली पुलिस आजादी के बाद से आज तक अपने काम के लिए जानी जाती है और पूरे देश द्वारा इसकी सराहना की गई है। मैं उन जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं। जिन्होंने सेवा में अपने जीवन का बलिदान दिया. आजादी के बाद, दिल्ली पुलिस शांति, सेवा, न्याय के नारे के साथ आगे बढ़ी और अपने काम और कामकाज में बदलाव लाया है, जो देश के लिए फायदेमंद है। इस मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय दंड संहिता यानी IPC, आपराधिक प्रक्रिया संहिता यानी CRPC और एविडेंस एक्ट के कुछ कानूनों में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले पुलिस के काम में सेवा का नाम नहीं होता था, लेकीन अब खूब सेवा भाव है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस के योगदान की खूब तारीफ हुई। दि

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का टाइम टेबल जारी

Image
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का टाइम टेबल जारी छोटा अखबार। कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया शिक्षक भर्ती का शेड्यूल, 25 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा, शिक्षक भर्ती L1 और L2 के लिए होगी भर्ती परीक्षा, 7 संभाग, 4 जिलों सहित 11 जिला मुख्यालयों पर होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा,सुरक्षा को लेकर किए गए विशेष इंतजाम।

कांग्रेस जुटी चुनावी व्यूहरचना में !*प्रत्येक जिले से मांगे गए गए है 100-100 नाम....

Image
कांग्रेस जुटी चुनावी व्यूहरचना में, प्रत्येक जिले से मांगे गए गए है 100-100 नाम.... छोटा अखबार। राज्य कांग्रेस नेतृत्व ने नाम मांगे है,निष्ठावान और विचारवान 100 कांग्रेसियो के नाम,इस सूची को कांग्रेस आलाकमान को भी भेजा जाएगा,गहलोत सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने,जिले की सामाजिक और राजनीतिक पड़ताल के मद्देनजर,स्थानीय कांग्रेस को चुनावी तौर पर तैयार करने, साथ ही ये 100 कांग्रेसी जुटेंगे मिथक तोड़ने की भूमिका निभाने में, जिले के 100 प्रमुख कांग्रेस नेताओं का पहला मापदंड होगा निष्ठा।

आज के छोटे सामाचार

Image
आज के छोटे सामाचार छोटा अखबार। 🔸Tripura Election 2023: त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, 259 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी बंद। 🔸SC Collegium: चार उच्च न्यायालयों को मिलेंगे 20 स्थायी न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कलेजियम ने की नामों की सिफारिश। 🔸US Presidential Election: निक्की हेली ने चुनाव अभियान शुरू किया, बोलीं- भारतीय प्रवासी की बेटी होने पर गर्व। 🔸IMF से पैकेज पाने के लिए पाकिस्तान ने निकाला जनता का तेल, अब मिनी बजट से 170 करोड़ रुपए वसूलने की तैयारी। 🔸तुर्किए-सीरिया भूकंप: 200 घंटे बाद भी सामने आ रही मौत को मात देने वाली कहानियां, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 41 हजार के पार। 🔸भारत के साथ दुनिया का सबसे शक्तिशाली टैंक बनाएगा रूस, शेयर करेगा T-14 Armata की टेक्नोलॉजी। 🔸 'BBC डाक्यूमेंट्री देख खौल उठा खून', PM मोदी को ब्रिटिश MP का सपोर्ट। 🔸निक्की यादव की हत्या के चंद घंटों बाद साहिल ने की थी शादी, सामने आई तस्वीर। 🔸चिकित्सकों की प्राथमिक राय में निक्की यादव की मौत का कारण गला घोंटा जाना है: पुलिस। 🔸BBC दफ्तर में दूसरे दिन भी जारी रहा IT सर्वे, कंपनी ने कहा-