Posts

Showing posts from August 16, 2026

Rajasthan News: प्रदेश के चार प्रमुख हाट बाजारों को पीपीपी मॉडल पर विकसित कर रही है सरकार

Image
Rajasthan News: प्रदेश के चार प्रमुख हाट बाजारों को पीपीपी मॉडल पर विकसित कर रही है सरकार  छोटा अखबार। राजस्थान के पारंपरिक दस्तकारों, बुनकरों, महिला स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। हस्तशिल्पियों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने और बिचौलियों से मुक्त सीधा बाजार उपलब्ध कराने के लिए राज्य के प्रमुख हाटों को अब सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल पर संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की पालना में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने इस योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। AI Photo उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 27 जून, 2026 को 'अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस' के अवसर पर की गई घोषणा के तहत प्रथम चरण में राज्य के चार प्रमुख हाटों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। इसमें अलवर, पुष्कर, जैसलमेर और नाथद्वारा हाटों का संचालन और प्रबंधन निजी सहभागिता के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए उद्योग प्रोत्साहन संस्थान के माध्यम से 'रिक्वेस्ट फॉर...

Alwar News: अमित शाह ने अलवर में किया 6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Image
Alwar News: अमित शाह ने अलवर में किया 6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास   छोटा अखबार। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर में प्रदेश को विकास की सौगात दी है। उन्होंने राज्य के 17 जिलों के लिए कुल 6 हजार 453 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में गृह मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए किसानों, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के विजन की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को एक नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है। और 'सहकार से समृद्धि' के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सहकारिता आंदोलन अब सीधे तौर पर ग्रामीण विकास व किसानों की खुशहाली का माध्यम बन रहा है। इस दौरान मंच से सहकारिता के ढांचे को डिजिटल और आधुनिक बनाने पर ...

Rajasthan News: 'आगामी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है' —अमित शाह

Image
Rajasthan News: 'आगामी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है' —अमित शाह छोटा अखबार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर स्थित विजय नगर ग्राउंड में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। उन्होंने अपने चिरपरिचित और जोशीले अंदाज में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। श्री शाह ने कहा कि विकास छोड़ आपसी झगड़े में उलझी है कांग्रेस। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विपक्ष के नेता विकास की राजनीति पूरी तरह भूल चुके हैं। वे जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय आपसी विवाद, खींचतान और कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हैं। उनहोने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास न तो प्रदेश के विकास का कोई विजन है और न ही जनता के कल्याण की कोई नीति। विपक्ष के नेता सिर्फ निजी और राजनीतिक स्वार्थ के झगड़ों में उलझे हुए हैं। शाह ने राजस्थान की वर्तमान भाजपा सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिन-रात ज...