Posts

Showing posts from May 3, 2020

लॉकडाउन के दौरान राज्य में कल से रहेगी ये व्यवस्थाएं।

Image
लॉकडाउन के दौरान राज्य में कल से रहेगी ये व्यवस्थाएं। छोटा अखबार। राजस्थान- रेड जोन में कपड़ों व स्टेशनरी की दुकानें खुलेंगी! राजस्थान के आठ जिले रेडजोन में हैं। मोबाइल, लैपटॉप स्टेशनरी और कपड़ों की दुकानें भी अब रेड जोन में खुलेंगी। ओपीडी और मेडिकल क्लिनिक खोलने की सुविधा भी रेड जोन में दी गई है। निर्माण कार्य वाले श्रमिक जो साइट पर हैं, निजी दफ्तरों में 33 प्रतिशत कर्मचारी ई कॉमर्स को भी रियायत दी गई है। देश में गुरूवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक पत्र का हवाला देते हुए केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि लॉकडाउन को रेड, ओरेंज और ग्रीन ज़ोन में बांट कर गतिविधियों को अनुमति दी गई है। लेकिन कुछ सीमित गतिविधियां पूरे देश में बंद रहेंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 130 रेड ज़ोन हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 19 उत्तर प्रदेश में और 14 महाराष्ट्र में हैं। देश में ओरेंज ज़ोन 284 और ग्रीन ज़ोन 319 हैं। मंत्रालय के नियमानुसार ओरेंज ज़ोन में रेड ज़ोन की मान्य गतिविधियों के अलावा टैक्सियां, कैब एग्रीगेटर, की अनुमति होगी और उसमें एक ड्राइवर और केवल एक सवारी होगी। केवल सीमित

राज्स में चिकित्सा सुविधाएं पूर्व की भांति बहाल

Image
राज्स में चिकित्सा सुविधाएं पूर्व की भांति बहाल छोटा अखबार। जिला कलेक्टर्स को बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने और उन्हें होम क्वारेंटाइन या सरकारी क्वारेंटाइन में 14 दिन रखने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में गांव, मोहल्ले के सभी लोग भी जागरूक रहें कि कोई भी बाहर से आने वाला व्यक्ति 14 दिन के क्वारेंटाइन पीरियड का पालन जरूर करे। कोरोना के अलावा होने वाली अन्य बीमारियों के उपचार के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पतालों में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा के अनुसार प्रदेश में गैर कोविड-19 सामान्य व मातृ शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही हैं। गैर कोविड-19 आवश्यक सेवाओं के अन्तर्गत उच्च प्राथमिकता वाली सेवाओं में प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य एवं डायलिसिस आदि सुविधाएं पूर्व की भांति 24 बाय 7 उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। शर्मा ने बताया कि इन सुविधाओं के लिए चिकित्सा सुविधा संस्थानों में स्थित प्रसव कक्ष, न्यू बोर्न