Posts

Showing posts from July 30, 2026

C M NEWS: भजनलाल सरकार का लोककल्याण पर जोर: बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

Image
C M NEWS: भजनलाल सरकार का लोककल्याण पर जोर: बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लोककल्याण को एकमात्र ध्येय मानते हुए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित होकर तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से शहरी क्षेत्रों में बेहतरीन सफाई एवं सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए स्ट्रीट लाइट, आधुनिक सफाई उपकरणों की उपलब्धता और अमृत 2.0 मिशन से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़कों के निर्माण, उन्नयन और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण पर प्राथमिकता से काम करने को कह...

Rajasthan News: प्रदेश में हजारों किलो दूध पाउडर बरामद, मावा भट्टियों में खपाने की थी तैयारी

Image
Rajasthan News: प्रदेश में हजारों किलो दूध पाउडर बरामद, मावा भट्टियों में खपाने की थी तैयारी छोटा अखबार। जयपुर ग्रामीण के सामोद में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए सप्लाई किए गए दुग्ध पाउडर को अवैध रूप से बाहर ले जाने के बड़े मामले में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सख्त रुख अपनाते हुए सामोद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई इस त्वरित कार्रवाई से सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। AI Photo यह पूरा मामला तब सामने आया जब जयपुर ग्रामीण पुलिस ने सामोद क्षेत्र के चीथवाड़ी गांव में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 3,000 किलोग्राम सरकारी दूध पाउडर बरामद किया गया। प्रारंभिक पुलिस जांच में यह गंभीर बात सामने आई है कि यह दूध पाउडर 'पन्नाधाय बाल गोपाल योजना' के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों में नि:शुल्क वितरण के लिए भेजा गया था। इस पौष्टिक दूध को बच्चों तक पहुंचाने के...