Posts

Showing posts from March 27, 2020

दूरदर्शन पर रामायण् का पुन: प्रसारण कल से

Image
दूरदर्शन पर रामायण् का पुन: प्रसारण कल से छोटा अखबार। भारत में 25 मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन की पालना कर रहे देश के लोगों ने सोशल मीडिया पर दूरदर्शन से मांग की है कि वह बीआर चोपड़ा निर्देशित रामायण और महाभारत पुन: प्रसारण करे। लोगों का मानना है कि 21 दिन के आपात समय में इस तरह के धार्मिक सिरियलों के प्रसारण से नई पीढी में संस्कारों पुर्नस्थापना और धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भारतीयों की इस आस्था को देखते हुए सरकार ने इसे पुन: दूरदर्शन पर प्रसारण करने का निर्णय लिया है। आप को बतादें कि टेलीविजन दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा निर्देशित रामायण का प्रसारण 35 मिनट के लिए होता था। 25 जनवरी 1987 से लगातार 75 रविवारों तक देश में रामायाण धारावाहिक का प्रसारण किया था। इसके बाद चोपड़ा प्रोडक्शन ने अक्टूबर 1988 से महाभारत का 24 जून, 1990 तक लगातार 94 रविवार इसका प्रसारण किया। केन्द्रिय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने जनता की मांग को मानते हुए घोषणा की है कि 28 मार्च शनिवार से दूरदर्शन रामायण का पुन: प्रसारण करेगा। जिसका पहला एपिसोड का प्रसारण सुबह 9 बजे और दूसारा एपिसोड का प्रसारण रात 9 बजे होगा।  

आमजन के लिए ऎसा प्रबंध हो कि राजस्थान मिसाल बने -मुख्यमंत्री

Image
आमजन के लिए ऎसा प्रबंध हो कि राजस्थान मिसाल बने -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि  कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरे प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही, सभी जरूरतमंदाें और आम लोगों तक आवश्यक सामग्री की आपूर्ति का ऎसा प्रबंध सुनिश्चित करें कि राजस्थान देश में एक मिसाल बने। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को भोजन की कमी नहीं होने देने के राज्य सरकार के संकल्प में सभी लोगों को भागीदारी निभाने का आह्वान किया।  गहलोत ने लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में गठित कोर ग्रुप के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।  लोग संक्रमण की गंभीरता को समझें, घरों में रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग इस बात को समझें कि कोरोना एक खतरनाक संक्रमण है और केवल घरों में रहकर सामाजिक दूरी बनाकर ही इस संक्रमण को रोका जा सकता है। अब तक राजस्थान में 43 लोग इस बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं। लाखों लोगों की जिंदगी को संक्रमण और इससे संभावित जी