News: जम्मू-कश्मीर: यात्रा शुरू होने के महज चार दिन बाद अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी पूरी तरह अंतर्ध्यान
News: जम्मू-कश्मीर: यात्रा शुरू होने के महज चार दिन बाद अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी पूरी तरह अंतर्ध्यान छोटा अखबार। जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा से शिव भक्तों के लिए एक मायूस करने वाली खबर आई है। इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने के महज चार दिन बाद ही पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग पूरी तरह अंतर्ध्यान (पिघल) हो गया है। 3 जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद 7 जुलाई को बाबा बर्फानी का यह पवित्र हिमलिंग पूरी तरह विलीन हो गया, जिससे समय से पहले दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को निराशा हाथ लगी है। तेजी से घटा शिवलिंग का आकार— आधिकारिक आंकड़ों और तस्वीरों के मुताबिक, इस साल हिमलिंग का आकार बहुत तेजी से घटा है। 23 मई: सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा जारी की गई शुरुआती तस्वीर में शिवलिंग की ऊंचाई लगभग 7 फुट देखी गई थी। 29 जून : प्रथम पूजा के शुभ अवसर पर जब औपचारिक अनुष्ठान शुरू हुए, तब तक इसकी ऊंचाई घटकर लगभग 5 फुट रह गई थी। 6 जुलाई: यात्रा शुरू होने के तीन दिन बाद तक तापमान और अन्य कारणों से शिवलिंग का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा गायब हो चुका था और के...