Posts

Showing posts from January 28, 2020

रैली में जवाब दे कितने किसानों के कर्जे माफ हुए — भाजपा

Image
रैली में जवाब दे कितने किसानों के कर्जे माफ हुए — भाजपा छोटा अखबार।  राहुल गांधी की 'युवा आक्रोश रैली' पर मसखरी करते हुये बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी की रैली अल्बर्ट हॉल पर आयोजित की जा रही है जहां कवि सम्मेलन होते हैं। मीडिया से बात करते हुए पूनिया ने कहा कि कांग्रेस युवाओं और वर्ग विशेष के लोगों को गुमराह करके देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है।  पूनिया ने कहा, कांग्रेस पहले भी कथित शांतिमार्च निकाल चुकी है। वह कैसा शांतिमार्च था यह इसी से जाहिर है कि उस समय उपद्रव की आशंका के चलते इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रैली में राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि कि उन्होंने पिछले चुनाव में 10 दिन में किसानों के कर्जे माफ करने के का वायदा किया था, लेकिन कितने किसानों के कर्जे माफ हुए यह सर्वविदित है। कर्ज के बोझ किसान आत्महत्या कर रहे हैं, बेरोजगारों को भत्ता देने का वायदा किया गया जो पूरा नहीं किया गया। पूनिया ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने आनन फानन में विधानसभा सत्र बुलाया, जबकि इसकी विधिवत सूचना 21 दिन पहले दी जानी चाहिए थी। एससी एसटी पर

भारत की आत्मा खतरे में — देश की हस्तियां

Image
भारत की आत्मा खतरे में — देश की हस्तियां छोटा अखबार। देश में चल रहे संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का मसला ओर गहराता जा रहा है। हालहि में करीब 300 से ज़्यादा हस्तियों ने सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे लोगों के साथ होने की एकजुटता प्रकट की। इनमें फिल्म निर्माता मीरा नायर, गायक टीएम कृष्णा, लेखक अमिताव घोष, इतिहासकार रोमिला थापर और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई प्रमुख लोग शामिल है।  समाचार सूत्रों के अनुसार इन हस्तियों ने कहा कि सीएए और एनआरसी भारत के लिए खतरा हैं। हम सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले और बोलने वालों के साथ खड़े हैं। संविधान के बहुलवाद और विविध समाज के वादे के साथ भारतीय संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए उनके सामूहिक विरोध को सलाम करते हैं। हम इस बात से भी अवगत हैं कि हम हमेशा उस वादे पर खरे नहीं उतरे हैं और हममें से कई लोग अक्सर अन्याय को लेकर चुप रहते हैं। वक्त का तकाज़ा है कि हम सब अपने सिद्धांत के लिए खड़े हों। अपने अलग अलग बयानों पर हस्ताक्षर करने वाली हस्तियों में प्रमुख रूप से समाजशास्त्री आशीष नंदी, लेखिका अनीता देसाई, अभिनेत्री रत्ना