NHAI NEWS: '10 सेकंड का नियम': लंबी कतार से मिलेगी बिना टोल दिए मुक्ति छोटा अखबार। अक्सर देखा जाता है कि नेशनल हाईवे पर यात्रा के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे यात्रियों का कीमती समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि NHAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, विशेष परिस्थितियों में आप बिना टोल टैक्स दिए भी बूथ पार कर सकते हैं? भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए '10 सेकंड नियम' और '100 मीटर नियम' लागू किया है। आइए जानते हैं ये नियम क्या हैं और आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। 100 मीटर की पीली लाइन का नियम— NHAI के निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक टोल प्लाजा के पास हर लेन में 100 मीटर की दूरी पर एक पीली पट्टी (Yellow Line) खिंची होनी चाहिए। इस नियम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि टोल पर ट्रैफिक का जमावड़ा न हो। नियम क्या है? : यदि टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार इतनी लंबी हो जाए कि वह इस 100 मीटर की पीली लाइन से पीछे पहुंच जाए, तो ऐसी स्थिति में उस लेन के सभी वाहनों ...