Posts

Showing posts from October 27, 2026

Rajasthan News: पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने -राज्यपाल

Image
Rajasthan News: पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने -राज्यपाल छोटा अखबार। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत में पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय आय और रोजगार का बहुत बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि  यह महत्वपूर्ण है कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने पशुपालकों के लिए राज्य में 'मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना' और सरस डेयरी के विस्तार की सराहना करते हुए कहा कि पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने। उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं को वैज्ञानिक तरीके से संतुलित आहार के साथ उनकी उचित स्वास्थ्य और नस्ल की देखभाल करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल सोमवार को राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर में “वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा”  विषयक राष्ट्रीय सिम्पोजियम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमता के युग में पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़े सतत विकास के आलोक में राष्ट्रीय सिम्पोजियम को महत्वपूर्ण बताया। श्री बागडे ने कहा कि यह ...

C M NEWS: आध्यात्मिक विकास और प्रकृति कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: आध्यात्मिक विकास और प्रकृति कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार —मुख्यमंत्री   छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस पर आयोजित नवदशकोत्सव ग्लोबल समिट को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है। ब्रह्माकुमारी संस्थान राजयोग के माध्यम से विश्व शांति और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हम विकसित भारत के संकल्प के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन से दुनिया को ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सोमनाथ, काशी और महाकाल लोक में हुए विकास कार्यों से सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली है।  उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश में आध्यात्मिक विकास और प्रकृति कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देवालयों, संतों और लोक देवताओं से जुड़े तीर्थ स्थलों के विकास के साथ पैनोरमाओं का निर्माण भी करव...

Rajasthan News: राज्य सरकार का सख्त संदेश—किसानों का आर्थिक शोषण करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई

Image
Rajasthan News: राज्य सरकार का सख्त संदेश—किसानों का आर्थिक शोषण करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई छोटा अखबार। कृषि विभाग ने निरीक्षण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से अब तक प्रदेश में 9,000 से अधिक कृषि आदान विक्रेताओं के निरीक्षण किए जा चुके हैं और विभिन्न अनियमितताओं के मामलों में 250 से अधिक विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई राज्य सरकार की किसानों के हितों के प्रति संवेदनशीलता तथा कृषि आदान वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं के प्रति सख्त रुख को दर्शाती है। AI Photo मोबाइल ऐप से निरीक्षण व्यवस्था हुई सुदृढ़— विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप के माध्यम से कृषि आदान विक्रेताओं के निरीक्षण को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा गया है। इससे निरीक्षण संबंधी सूचनाओं के संकलन, निगरानी एवं समीक्षा में सुविधा होगी। इस पहल का उद्देश्य निरीक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाना तथा अनियमितताओं की समय पर पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। विभाग द्वारा प्रदेशभर में क...

Rajasthan News: आशा सहयोगिनियों को दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानदेय में की 10% की वृद्धि, 1 अक्टूबर से लागू

Image
Rajasthan News: आशा सहयोगिनियों को दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानदेय में की 10% की वृद्धि, 1 अक्टूबर से लागू छोटा अखबार। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले प्रदेश की लाखों महिलाओं को एक बड़ा वित्तीय उपहार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सशक्तीकरण और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश की आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। सरकार के इस कल्याणकारी निर्णय से प्रदेश की हजारों आशा सहयोगिनियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। अब प्रतिमाह मिलेंगे 5,455 रुपये— राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब तक आशा सहयोगिनियों को मिलने वाले 4,959 रुपये प्रतिमाह के मानदेय को बढ़ा दिया गया है। 10 प्रतिशत की इस वृद्धि के बाद अब आशा सहयोगिनियों को हर महीने 5,455 रुपये का मानदेय मिलेगा। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा, यानी चालू माह से ही उनके बैंक खातों में...