Posts

Showing posts from September 15, 2026

Rajasthan News: 17 और 18 सितंबर को तय होगी पंचायत चुनाव की आरक्षित सीटें सजेगें चौपाल

Image
Rajasthan News: 17 और 18 सितंबर को तय होगी पंचायत चुनाव की आरक्षित सीटें सजेगें चौपाल छोटा अखबार। नगरपालिका चुनावों की गहमागहमी थमने के बाद अब ग्रामीण इलाकों में सियासी हलचल बढने लगी है। जनता की नजरें अब पूरी तरह पंचायत चुनावों पर टिक गई हैं। गांवों में चुनावी चौपालें सजने लगी हैं और हर नुक्कड़ पर बस एक ही चर्चा है—किसके गांव में किस वर्ग का सरपंच बनेगा? कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा? इन सभी सवालों और उत्सुकता पर से अगले दो दिनों में पूरी तरह पर्दा हटने वाला है।  AI Photo प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार आरक्षण की यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। 17 सितंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इसके ठीक अगले दिन 18 सितंबर को सरपंच और पंच पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी। होने वाली लॉटरी प्रक्रिया पर न केवल मतदाताओं की, बल्कि उन तमाम संभावित उम्मीदवारों की सांसें अटकी हुई हैं जो महीनों से जमीन तैयार कर रहे थे। लॉटरी की तारीख नजदीक आते ही दावेदारों की गांवों की चौपालो और थड़ियों पर चुनावी गुणा-भाग तेज हो गया है। कई सामान्य सीटों प...

Baran News : प्रदेश में पहली बार आम आदमी पार्टी बनायेगी अपना बोर्ड

Image
Baran News : प्रदेश में पहली बार आम आदमी पार्टी बनायेगी अपना बोर्ड  छोटा अखबार। प्रदेश में बारां नगर निकाय चुनावों में मतगणना के बाद आए नगर परिषद के परिणामों ने सबको स्तब्ध कर दिया है। यहां 60 वार्डों में से 31 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें पर ही संतोष करनापड़ा। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों के मनसूबों पर पानी फिर गया। इन परिणामों से सत्ताधारी पार्टी के विधायक राधेश्याम बैरवा को तगड़ा झटका लगा है, वहीं कांग्रेस की बात करें तो यहां पूर्व मंत्री व अंता विधायक प्रमोद जैन भाया को भी मुंह की खानी पड़ी है। नतीजों ने दोनों दलों के नेताओं को कड़ा संदेश दिया है कि लच्छेदार भाषण नहीं जमीनी स्तर पर काम करो, क्योंकि जनता अब सब समझ चुकी है। स्थानिय लोगों का कहना है कि यह परिणाम आम आदमी पार्टी के पक्ष में नहीं, बल्कि पूर्व सभापति कमल राठौर के पिछले ढाई साल के विकास कार्यों के पक्ष में आया है और परिणाम कांग्रेस के बीते 15 साल और भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के खिलाफ जनादेश है। नतीजे साबित करते हैं कि अब जनता को विकल्प चाहि...

Jhalavad News: वसुंधरा राजे के गढ़ में भाजपा का सफाया, झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

Image
Jhalavad News: वसुंधरा राजे के गढ़ में भाजपा का सफाया, झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत छोटा अखबार। राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव 2026 में बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे मजबूत गढ़ झालावाड़ में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वहीं  कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। झालावाड़ जिले की कुल आठ निकायों में से चार में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। झालावाड़ नगर परिषद में बीजेपी का पत्ता साफ हो गया है और कांग्रेस ने लंबे अर्से के बाद झालावाड़ नगर परिषद पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस ने झालावाड़ नगर परिषद के सहित भवानी मंडी, खानपुर और डग में भी बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी सिर्फ झालरापाटन, अकलेरा और मनोहरथाना निकाय में जीत दर्ज करा पाई है। झालावाड़ जिले की पिड़ावा नगर पालिका में किसी को भी साफ जनादेश नहीं मिला है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपना पर्चम लहराया है। आपको बतादें कि कांग्रेस का नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय हो गया है। वहीं बीजेपी के लिए यह बड़ा सदमा माना जा रहा है। झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर 23 के ...

Rajasthan News: प्रदेश में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम से अधिकाधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाए — मुख्य सचिव

Image
Rajasthan News: प्रदेश में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम से अधिकाधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाए — मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ उनके विषय से संबंधित उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव देने के लिए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एइडीपी) को प्रभावी रूप से लागू करते हुए अधिकाधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ उद्योगों का व्यावहारिक एक्सपोजर युवाओं की रोजगार व उद्यमिता क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक में बताया गया कि अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान 12 हजार 300 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ संबंधित उद्योग में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव भी...

Rajasthan News: विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता —एसीएस

Image
Rajasthan News: विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता —एसीएस छोटा अखबार। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने सोमवार को शासन सचिवालय में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल योजना सहित विभिन्न आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अध्यापकों व विद्यार्थियो की उपस्थिति, विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के नामांकन,मानव संसाधन,आधारभूत सुविधाओं तथा निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। श्री यादव ने प्रदेश के मॉडल स्कूलों में रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉडल स्कूलों के परीक्षा परिणामों में और सुधार के लिए विषयवार विश्लेषण एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने निर्माणाधीन भवनों में भूमि, बिजली, पानी एवं अन्य...