Posts

Showing posts from July 28, 2026

Jaipur News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के लिये सीजेपी ने दिया राजस्थान सरकार को तीन माह का अल्टीमेटम

Image
Jaipur News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के लिये सीजेपी ने दिया राजस्थान सरकार को तीन माह का अल्टीमेटम छोटा अखबार। राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोलने की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है। पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के इस आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को  कॉकरोच जनता पार्टी   के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात की। विश्वविद्यालय परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए आशुतोष रांका ने छात्र आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन घोषित किया। उन्होंने राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर तीखा प्रहार किया। रांका ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों और शिक्षकों के हितों से जुड़े इन गंभीर मुद्दों को अब केवल कोरे आश्वासनों के सहारे नहीं टाला जा सकता है। उन्होंने सरकार और विश्वविद्यालय प्रबंधन को मांगों पर ठोस निर्णय लेने के लिए तीन महीने का कड़ा अल्टीमेटम दिया है। सी...

Rajasthan News: रीट 2021 पेपर लीक: किरोड़ी लाल के पत्र से राजस्थान की राजनीति में फिर उबाल

Image
Rajasthan News:  रीट 2021 पेपर लीक: किरोड़ी लाल के पत्र से राजस्थान की राजनीति में फिर उबाल छोटा अखबार। राजस्थान में वर्ष 2021 की रीट (REET) परीक्षा पेपर लीक का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक अत्यंत संवेदनशील पत्र भेजा है। इस पत्र के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है और कई बड़े दिग्गजों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। AI Photo दिग्गजों पर गंभीर आरोप- मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए तमाम पेपर लीक मामलों की केंद्रीय एजेंसियों से व्यापक जांच कराने की मांग की है। मीणा ने सीधे तौर पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग का नाम लिया है। इसके साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों, राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व पदाधिकारियों और राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े बड़े नामों पर पेपर लीक माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोप मढ़े हैं। किस-किस पर गिरेगी गाज? जांच की आंच तेज होने...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: राजस्थान नगर निकाय चुनाव: पार्षद उम्मीदवारों के लिए 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' अनिवार्य, बकाया होने पर नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Image
Rajasthan News:  राजस्थान नगर निकाय चुनाव: पार्षद उम्मीदवारों के लिए 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' अनिवार्य, बकाया होने पर नहीं लड़ पाएंगे चुनाव छोटा अखबार। राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर स्वायत्त शासन विभाग और नगर निगम प्रशासन ने उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन से पहले अपने सभी वित्तीय बकाये चुकाने होंगे। नए आदेश के तहत उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने घर का बकाया नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) और नगर निगम का अन्य कोई भी बकाया जमा कराना अनिवार्य कर दिया गया है। AI Photo बिना सर्टिफिकेट नामांकन नहीं- नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी जोन कार्यालयों को इस संबंध में सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को अपने संबंधित जोन कार्यालय से 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' (अदेय प्रमाण पत्र) हासिल करना होगा। यदि किसी व्यक्ति पर यूडी टैक्स, गृह कर या निगम का कोई भी अन्य शुल्क बकाया पाया जाता है, तो उसका नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा। इस सर्टिफिके...

Rajasthan News: राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती

Image
Rajasthan News: राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 'सुशासन संकल्प' और 'स्वच्छ राजस्थान' के विजन को धरातल पर उतारने के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 पदों पर संविदा सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती करने की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस बड़ी भर्ती से नगरीय निकायों की सफाई व्यवस्था बेहद मजबूत और सशक्त होगी। 15 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन— इस भर्ती के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 अगस्त से 28 सितम्बर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट या एसएसओ आईडी के माध्यम से पूरी की जा सकेगी। संतोषजनक सेवा के बाद नियमित होने का मौका— सरकार के आदेशानुसार, इन संविदा कार्मिकों की कार्यकुशलता का हर छह महीने में मूल्यांकन किया जाएगा। संतोषजनक सेवा अवधि और सकारात्मक मूल्यांकन के उपरांत इन संविदा कार्मिकों को नियमानुसार नियमित किया जाएगा। यह प्रावधान अस्थायी रूप से जुड़ने वाले युवाओं ...