C M NEWS: राजस्थान में सुशासन की संकल्पना को तेजी से साकार किया जा रहा है —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को गडरिया, गाड़री, गायरी, धनगर, पाल और बघेल सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सशक्त महिला, शिक्षित युवा, समृद्ध किसान और कुरीतिमुक्त समाज ही प्रदेश के समग्र विकास का असली आधार है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की 'डबल इंजन' सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं के माध्यम से राजस्थान में सुशासन की संकल्पना को तेजी से साकार किया जा रहा है। सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू वर्ग के हित में की गई हालिया बजट घोषणाओं और जनकल्याणकारी प्रयासों के लिए मुख...