Posts

Showing posts from June 15, 2026

Rajasthan News: नमक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब ई-ऑक्शन से होगा भूखंड आवंटन

Image
Rajasthan News: नमक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब ई-ऑक्शन से होगा भूखंड आवंटन छोटा अखबार। राजस्थान सरकार ने राज्य के नमक उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए और नमक उद्योग को नई गति देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकार ने वर्तमान में प्रचलित नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए 'राजस्थान (लवण क्षेत्रों में भूखंड आवंटन) संशोधन नियम, 2026' जारी कर दिए हैं। इस नए संशोधन के तहत अब लवण क्षेत्रों में भूखंडों का आवंटन लॉटरी के बजाय ई-ऑक्शन (E-Auction) के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। AI Photo नमक उत्पादकों द्वारा लंबे समय से इन नियमों में सुधार की मांग की जा रही थी। नए नियमों में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ विवादों के निपटारे के लिए अपील किए जाने और नमक इकाइयों के वर्गीकरण (Classification) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों को भी शामिल किया गया है। सरकार के इस कदम से जिन जिलों में नमक उत्पादन के लिए लवणीय भूमि उपलब्ध है, वहां अब वैज्ञानिक तरीके से सर्वे सीमांकन और भूखंडों के सटीक मापन के बाद आवंटन प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू किया जा सकेगा।...

E-PAPER

Image
E-PAPER

C M NEWS: शिविरों में बिजली, पानी और चिकित्सा के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करें अधिकारी —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: शिविरों में बिजली, पानी और चिकित्सा के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करें अधिकारी —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन को घर के निकट ही त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर नागरिक के द्वार तक सुशासन पहुंचाने के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मौके पर निस्तारण और संवेदनशीलता पर जोर— मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही (ऑन-द-स्पॉट) निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमले को प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निराकरण बेहद संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए, ताकि जनता को राहत महसूस हो। बिजली, पानी और चिकित्सा को प्राथमिकता— शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की...

Rajasthan News: प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की कार्रवाइ 92 लाख रुपये का माल किया जप्त

Image
Rajasthan News: प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की कार्रवाइ 92 लाख रुपये का माल किया जप्त  छोटा अखबार। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में ANTF और स्थानीय पुलिस ने रविवार को प्रदेशव्यापी महा-ऑपरेशन चलाकर एक ही दिन में छह बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। इस संयुक्त अभियान के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 92 लाख रुपये कीमत का 519.290 किलोग्राम डोडा चूरा, गांजे के 139 हरे पौधे, स्मैक और अफीम जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ANTF के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस के समन्वय से अलग-अलग जिलों में नशे के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है: भीलवाड़ा (मांडल): मेवाड़ से मारवाड़ जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। करौली (हिण्डौन सिटी): एक बगीची में अवैध रूप से लहलहा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ कर 139 हरे पौधे बरामद किए गए। बाड़मेर (चौहटन व धनाऊ): चौहटन में 'मारवाड़ टी एंड कैफे' पर रेड डालकर अफीम-डोडा चूरा पकड़ा गया, वहीं धनाऊ में कपड़ों के व्यापार ...

C M NEWS: कालाबाजारी और अवैध भंडारण के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई -मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: कालाबाजारी और अवैध भंडारण के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई -मुख्यमंत्री    छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। इनके संतुलित उपयोग के लिए ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारित किया जाए, जिससे किसान की उर्वरक आवश्यकता की तथ्यात्मक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कालाबाजारी व अवैध भंडारण के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को उर्वरकों एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे वे कृषकों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें। साथ ही, उर्वरकों के संयमित उपयोग से उत्तम पैदावार लेने की जानकारी भी दे सकें।  उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण कर आवश्यकता अनुरूप उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाया। इस कार्य में किसान कृषि वैज्ञानिक का सहयोग लें। बैठक में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में उर्वरक...

C M NEWS: जयपुर को देश का मॉडल शहर बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें विभाग —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: जयपुर को देश का मॉडल शहर बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें विभाग —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सुव्यवस्थित विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने राजधानी को देश के एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने का आह्वान करते हुए सभी संबंधित विभागों को एक समन्वित कार्ययोजना के तहत मिशन मोड पर काम करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर के विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी की स्वच्छता व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ करना होगा। इसके लिए उन्होंने कचरा संग्रहण, उसके परिवहन और वैज्ञानिक निस्तारण (वेस्ट मैनेजमेंट) के लिए एक बेहतर व प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसे धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को अनुशासित बनाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खुले में कचरा फेंकने वालों और गंदगी फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्र...