Posts

Showing posts from May 15, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: पाकिस्तान ने भारत पर नजर उठाने की कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा —राजनाथ सिंह

Image
Rajasthan News: पाकिस्तान ने भारत पर नजर उठाने की कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा —राजनाथ सिंह  छोटा अखबार। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में देश की सुरक्षा नीति में व्यापक और ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। भारत ने अब दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि हमारी आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने पड़ोसी देश को चेताते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर नजर उठाने की कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा। रक्षा मंत्री गुरुवार को नागौर जिले के मेड़ता में श्री राव दूदाजी की मूर्ति अनावरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह के दौरान उन्होंने अश्व पर सवार वीर शिरोमणि राव दूदा जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। राजस्थान की धरा त्याग और शौर्य का प्रतीक— जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान की वीर भूमि सदैव त्याग, तपस्या और राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देती रही है। इस माटी की यह विशेषता है कि यहाँ के घर-घर से फौजी देश की सीमाओं की रक्षा के लिए भारतीय...

Jaipur News: जयपुर के रंगोली गार्डन्स से घरेलू पीएनजी कनेक्शन शुरू, जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ

Image
Jaipur News: जयपुर के रंगोली गार्डन्स से घरेलू पीएनजी कनेक्शन शुरू, जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ छोटा अखबार। पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आमजन तक सुरक्षित, निर्बाध और सुलभ ईंधन पहुंचाने के लिए पीएनजी नेटवर्क विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कलक्टर संदेश नायक ने बुधवार शाम को रंगोली गार्डन्स सोसाइटी में प्रथम घरेलू पीएनजी कनेक्शन का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही सोसाइटी में पीएनजी गैस की आपूर्ति औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। सुरक्षित और किफायती विकल्प— इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर संदेश नायक ने रंगोली गार्डन्स सोसाइटी के निवासियों से संवाद किया। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पीएनजी कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराने की अपील की। कलक्टर ने पीएनजी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह गैस पारंपरिक तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) की तुलना में...

Rajasthan News: जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की मूर्ति का किया अनावरण

Image
Rajasthan News: जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की मूर्ति का किया अनावरण  छोटा अखबार। जोधपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे, जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक: — राजनाथ सिंहसमारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्व. भैरोसिंह शेखावत लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की राजनीति के जीवंत प्रतीक थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर राजनेता के लिए मार्गदर्शक है। सिंह ने कहा कि आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार शेखावत जी के बताए अंत्योदय के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को पूरा विश्व खुले दिल से स्वीकार कर रहा है। अंत्योदय दर्शन को उतारा धरातल पर:— भजनल...