Jaipur News: जयपुर में कल 9 अगस्त को 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल से निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली
Jaipur News: जयपुर में कल 9 अगस्त को 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल से निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली छोटा अखबार। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के अंतर्गत 9 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्यस्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में रैली को लेकर चर्चाएं की जिसमें रूट और समय को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गए। AI Photo तिरंगा रैली प्रातः 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल रामबाग से रवाना हो कर न्यू गेट, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी। निर्धारित रूट पर रैली के सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। श्री नायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और उत...