Rajasthan News: बारां के अंता SDM हवाई सिंह यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज, 5.5 लाख की घूस का था आरोप
Rajasthan News: बारां के अंता SDM हवाई सिंह यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज, 5.5 लाख की घूस का था आरोप छोटा अखबार। बारां जिले के प्रशासनिक महकमे से रिश्वत मांगने की खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा टीम ने एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंता के उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वत मांगने का औपचारिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी एसडीएम पर जमीनों से जुड़े मामलों में आपत्तियां और स्टे हटाने के एवज में लाखों रुपए की घूस मांगने का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार अंता क्षेत्र के एक स्थानीय परिवादी ने कोटा एसीबी कार्यालय में उपस्थित होकर एसडीएम हवाई सिंह यादव के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी का आरोप था कि उसकी कमर्शियल और आवासीय प्लानिंग की जमीनों की दो अलग-अलग फाइलों को जानबूझकर प्रशासनिक स्तर पर अटकाया जा रहा था। परिवादी ने बताया कि उसकी पहली प्लानिंग की भूमि पर पूर्व उपखंड अधिकारी द्वारा कुछ आपत्तियां लगाई गई थीं, जिन्हें निरस्त करने के बदले वर्तमान एसडीएम हवाई सिंह यादव 5 लाख रुपए की राशि की मांग कर रहे थे। इ...