Posts

Showing posts with the label शिक्षा

Rajasthan News: 2027 में हो सकते हैं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले

Image
Rajasthan News: 2027 में हो सकते हैं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले  छोटा अखबार। राजस्थान के लाखों तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित चल रहे थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को एक बेहद संकेत दिया है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि आगामी जनवरी माह में एक सुदृढ़ और स्पष्ट तबादला नीति तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर ही प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएंगे। AI Photo बीकानेर दौरे के दौरान संचार माध्यमों के प्रतिनिधियों से हुई बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जयपुर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से भजनलाल सरकार ने जो वादा किया था, सरकार उस पर पूरी तरह कायम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार अपने इस वादे को बहुत जल्द पूरा करने के लिए गंभीर है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से तृतीय श्रेणी शिक्षक अपने गृह जिलों या मनपसंद स्थानों पर तबादले की मांग को लेकर राजधानी जयपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी बात...

Rajasthan News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार बच्चों को मिलेंगे चश्मे

Image
Rajasthan News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार बच्चों को मिलेंगे चश्मे छोटा अखबार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विशेष नेत्र जांच की जाएगी। जिसमें लगभग 75 हजार जरूरतमंद विद्यार्थियों को चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है। श्री खींवसर ने कहा कि बच्चों की आंखों की समय पर जांच और दृष्टि संबंधी समस्याओं का शुरुआती स्तर पर ही उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई कमजोर दृष्टि के कारण प्रभावित नहीं हो। AI Photo प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि गत वर्ष भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों की आंखों की जांच करवाई गई थी और 71 हज़ार से अधिक बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया था, ब्लॉक चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (...

Rajasthan News: विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: अतिरिक्त मुख्य सचिव

Image
Rajasthan News: विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: अतिरिक्त मुख्य सचिव छोटा अखबार। राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार यादव ने कहा है कि राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रतिबद्धता को धरातल पर परखने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जयपुर और दौसा के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्यों की हकीकत जानने के लिए एसीएस खुद अस्थायी सीढ़ी के सहारे विद्यालयों की छतों पर चढ़े और भवनों की गुणवत्ता का बारकी से जायजा लिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अत्यंत कड़े लहजे में निर्देश दिए कि राज्य के सभी जर्जर विद्यालय भवनों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से ध्वस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में बच्चों की कक्षाएं इन असुरक्षित व जर्जर भवनों में संचालित नहीं की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत कार्य में तेजी लाने और वर्तमान में निर्...

Jaipur News: कक्षा में पढ़ाई के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, दो विद्यार्थी घायल

Image
Jaipur News: कक्षा में पढ़ाई के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, दो विद्यार्थी घायल छोटा अखबार। जयपुर के बस्सी ब्लॉक से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहाँ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हीरावाला में बुधवार को पढ़ाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कक्षा में जब बच्चे ध्यानपूर्वक पढ़ रहे थे, तभी अचानक कमरे की छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। इस अप्रत्याशित हादसे में कक्षा में बैठे एक छात्र और एक छात्रा मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। AI Photo स्कूल परिसर में मची अफरा-तफरी— चलती क्लास में अचानक छत का हिस्सा गिरने से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। धमाके और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। अन्य कक्षाओं के बच्चे और शिक्षक तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। स्कूल प्रशासन ने बिना कोई समय गंवाए मुस्तैदी दिखाई और दोनों घायल विद्यार्थियों को तुरंत मलबे से बाहर निकाला।अस्पताल में कराया प्राथमिक उपचारशिक्षकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल छात्र और छात्रा को तुरंत नजदीकी नायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। वहाँ तैनात चिकित्सा टीम ने मुस्तैदी द...

Rajasthan News: राजस्थान की सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का टोटा, एक ही टीचर के भरोसे कई कक्षाएं

Image
Rajasthan News: राजस्थान की सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का टोटा, एक ही टीचर के भरोसे कई कक्षाएं छोटा अखबार। राजस्थान में शिक्षा सुधार, नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट दर को कम करने के बड़े-बड़े सरकारी दावे किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट कहानी बयां कर रही है। सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पद प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ को कमजोर कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के आधिकारिक 'शाला दर्पण' पोर्टल के 1 जुलाई 2026 के ताजा आंकड़े इस गंभीर संकट की पुष्टि करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षा विभाग में कुल 4,13,910 पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 2,93,760 पदों पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 1,20,150 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। AI Photo पढ़ाई की गुणवत्ता पर संकट— जब स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक, प्राचार्य, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालयाध्यक्ष और सहायक कर्मचारी ही नहीं होंगे, तो पढ़ाई के स्तर में सुधार की उम्मीद कैसे की जा सकती है? स्टाफ की भारी कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में हालात बदतर हैं। वहां एक ही शिक्षक को एक साथ कई कक्षाएं संभालनी पड़ रही हैं। शिक्षक पढ...

Ajmer News: अजमेर में खुलेगा प्रदेश का पहला भव्य बालिका सैनिक स्कूल, निर्माण के लिए 20 करोड़ का वर्क ऑर्डर जारी

Image
Ajmer News: अजमेर में खुलेगा प्रदेश का पहला भव्य बालिका सैनिक स्कूल, निर्माण के लिए 20 करोड़ का वर्क ऑर्डर जारी छोटा अखबार। अजमेर के शिक्षा विकास के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के विशेष प्रयासों और निवेदन पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अजमेर के हाथीखेड़ा क्षेत्र में बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना को मंजूरी दी थी। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के नवीन भवन निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। AI Photo राज्य बजट घोषणा के तहत बनने वाले इस राजकीय बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के माध्यम से कराया जाएगा। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस प्रकल्प का निर्माण कार्य आगामी अगस्त माह से शुरू हो जाएगा। विभाग ने इस पूरे काम को 15 महीने की समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 20 एकड़ में फैलेगा आधुनिक परिसर— विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस सैनिक स्कूल के लिए करीब 20 एकड़ जमीन आवंटित की गई है, जिस पर एक भव्य और आधुनिक परिसर का निर्मा...

Jaipur News: कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, 31 जुलाई तक 'ईज़ी एग्जिट नीति' लागू करने के निर्देश

Image
Jaipur News: कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, 31 जुलाई तक 'ईज़ी एग्जिट नीति' लागू करने के निर्देश छोटा अखबार। राजधानी के कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों और विभिन्न संबंधित विभागों के आला अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (जयपुर दक्षिण) युगांतर शर्मा भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों का हित और मानसिक स्वास्थ्य सर्वोपरि— बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर संदेश नायक ने स्पष्ट किया कि कोचिंग संस्थानों के व्यावसायिक हितों से ऊपर विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनका मानसिक स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा कि छात्रों को एक गुणवत्तापूर्ण और तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना सभी कोचिंग संस्थानों की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। 31 जुलाई तक 'ईज़ी एग्जिट नीति' देना अनिवार्य— कल...

Rajasthan News: जर्जर स्कूल भवनों को तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश: बच्चों की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता

Image
Rajasthan News: जर्जर स्कूल भवनों को तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश: बच्चों की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता छोटा अखबार। राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दो टूक निर्देश जारी किए हैं कि जर्जर घोषित हो चुके विद्यालय भवनों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ध्वस्त कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सामान्य या आपात स्थिति में विद्यार्थियों को इन असुरक्षित और खतरनाक भवनों में कतई न बैठाया जाए। शिक्षा संकुल सभागार में आयोजित विभिन्न प्रकोष्ठों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभाग के रुख को स्पष्ट किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नौनिहालों की जिंदगी और उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वैकल्पिक स्थानों पर लगेंगी कक्षाएं, खुले में बैठने पर रोक— बैठक में एसीएस ने अधिकारियों को ...

Rajasthan News: शिक्षा पर सियासत: प्रदेश में 300 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की होगी 'घर वापसी'

Image
Rajasthan News: शिक्षा पर सियासत: प्रदेश में 300 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की होगी 'घर वापसी'  छोटा अखबार। राजस्थान सरकार ने राज्य के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लेते हुए कम नामांकन वाले 300 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को हिंदी माध्यम में भी संचालित करने का निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों की ब्लॉकवार सूची के साथ विद्यार्थियों के नामांकन और शिक्षकों की संख्या जारी कर दी है। इसके साथ ही, निदेशालय ने संबंधित जिला शिक्षा विभागों से 7 कार्य दिवस (सात दिन) के भीतर एक विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट और प्रस्ताव मांगे हैं। AI photo नवाचार के पीछे गहराया सियासी घमासान— सरकार के इस कदम को जहां एक तरफ शैक्षिक सुधार और संसाधनों के सही इस्तेमाल के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसे राजस्थान की राजनीति में एक बड़े 'सियासी वार' के तौर पर भी आंका जा रहा है। इस सूची में सबसे खास बात यह है कि प्रभावित होने वाले स्कूलों में सर्वाधिक 20 विद्यालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा ...

RPSC News: आरपीएससी ने जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम, जुलाई माह में होगी परीक्षाएं

Image
 RPSC News: आरपीएससी ने जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम, जुलाई माह में होगी परीक्षाएं छोटा अखबार। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों के लिए बहुप्रतीक्षित साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी विस्तृत समय-सारणी के अनुसार, सभी प्रमुख पदों के साक्षात्कार जुलाई माह में आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। AI Photo विषयवार इस प्रकार रहेगा साक्षात्कार का पूरा शेड्यूल— जारी आधिकारिक कार्यक्रम के तहत कॉलेज शिक्षा विभाग की परीक्षा-2023 के अंतर्गत सहायक आचार्य – बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के अंतिम चरण के साक्षात्कार 2 से 3 जुलाई तक चलेंगे। इसके तुरंत बाद, सहायक आचार्य – इतिहास के दसवें चरण के इंटरव्यू 6 से 17 जुलाई तक और सहायक आचार्य – संस्कृत के साक्षात्कार 6 से 16 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। इसी दौरान शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (PTI) के अंतिम चरण के साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक और पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) पद के तृतीय चरण के इंटरव्यू 6 से 17 जुलाई त...

Kota News: "भारत का एजुकेशन सिस्टम पैसे लेने का सिस्टम, सलेक्शन कम रिजेक्शन ज्यादा" —राहुल गांधी

Image
Kota News: "भारत का एजुकेशन सिस्टम पैसे लेने का सिस्टम, सलेक्शन कम रिजेक्शन ज्यादा" —राहुल गांधी छोटा अखबार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे "पैसे लेने और जेब खाली करने का सिस्टम" करार दिया है। री-नीट परीक्षा (Re-NEET) से ठीक चार दिन पहले, बुधवार देर शाम कोटा के दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच पर 'छात्रों की गूंज' महा रैली आयोजित की गई, जहां उन्होंने तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। राहुल गांधी के संबोधन के 4 प्रमुख मुद्दे इस प्रकार रहे— एजुकेशन सिस्टम (शिक्षा व्यवस्था): राहुल गांधी ने कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम युवाओं का चयन करने के बजाय उन्हें बाहर निकालने का एक "रिजेक्शन मैकेनिज्म" बन चुका है। नीट, जेईई और यूपीएससी जैसी महज 5 परीक्षाओं की तैयारी में देश के परिवारों की जेब से सालाना ₹3.5 लाख करोड़ निकल जाते हैं, जो भारत के 5 बड़े मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर है। बेरोजगारी (Unemployment): उन्होंने रोजगार के आंकड़ों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज देश में सरकारी नौकरियां ...

Rajasthan News; प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों में 4,332 पदों पर भर्ती: 18-19 जून को होंगे ऑनलाइन साक्षात्कार

Image
Rajasthan News; प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों में 4,332 पदों पर भर्ती: 18-19 जून को होंगे ऑनलाइन साक्षात्कार छोटा अखबार। प्रदेश में राजस्थान के सरकारी शिक्षकों के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक बेहद राहत भरी खबर जारी की है। राज्य के पीएमश्री (PM SHRI) स्कूलों में रिक्त चल रहे 4,332 शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए 18 और 19 जून को ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इन साक्षात्कारों के माध्यम से योग्य शिक्षकों का चयन कर उन्हें उनके गृह जिले में पदस्थापन (ट्रांसफर) का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। AI Photo दस्तावेज सत्यापन और प्रक्रिया— माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और बैक डोर एंट्री को रोकने के लिए पुख्ता दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इंटरव्यू से पहले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा। निदेशालय के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक (ट्रेनिंग) और अनुभव संबंधी प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां मंगलवार (16 जून) शाम 5:00 बजे तक विभागीय ई-मेल आईडी पर अनिवार्य रूप से...

Rajasthan News: सरकार ने की राज्य पात्रता परीक्षा -2026 की घोषणा, 14 जून से शुरू होगें ऑनलाइन आवेदन

Image
Rajasthan News: सरकार ने की राज्य पात्रता परीक्षा -2026 की घोषणा, 14 जून से शुरू होगें ऑनलाइन आवेदन छोटा अखबार राजस्थान में 3 साल बाद होने जा रही राज्य पात्रता परीक्षा (सेट-2026) की घोषणा से सरकारी कॉलेजों में सहायक आचार्य (व्याख्याता) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। उच्च शिक्षा विभाग ने साढ़े तीन साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसकी जिम्मेदारी इस बार कोटा विश्वविद्यालय (UOK) को सौंपी गई है। AI Photo आवेदन प्रक्रिया और प्रमुख तिथियाँ— इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी कोटा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान एसएसओ (SSO) पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को होना प्रस्तावित है। परीक्षा पैटर्न और शुल्क संरचना— परीक्षा में कुल 35 विषयों को शामिल किया गया है। इसका पाठ्यक्रम पूरी तरह से यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के समान रहेगा। परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं: प्रश्नों की संख्या: परीक्षा में कुल 150 बह...

Rajasthan News: 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा पास करने के लिए दिया 3 साल का समय

Image
Rajasthan News: 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा पास करने के लिए दिया 3 साल का समय छोटा अखबार। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर लंबे समय से जारी असमंजस की स्थिति अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले और केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में दिए गए स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि वर्ष 2011 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को भी टीईटी से पूरी तरह छूट नहीं दी जाएगी। अब नौकरी में बने रहने और भविष्य में पदोन्नति (प्रमोशन) पाने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना एक अनिवार्य शर्त बन गया है। AI Photo लोकसभा में सांसद लालजी वर्मा द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की। मंत्रालय ने कहा कि टीईटी केवल नई सरकारी भर्तियों के लिए ही आवश्यक नहीं है, बल्कि वर्तमान में कार्यरत (सेवारत) शिक्षकों की पदोन्नति के लिए भी यह बेहद जरूरी है। बिना इस परीक्षा को पास किए कोई भी शिक्षक पदोन्नति पाने का पात्र नहीं माना जाएगा। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सेवारत शिक्षकों को एक बड़ी राहत भी दी है। अदालत ने टीईटी पा...

RU NEWS: पानी की किल्लत पर भड़के छात्र, HOD के केबिन से फ्रिज निकाल गैलरी में रखा

Image
RU NEWS: पानी की किल्लत पर भड़के छात्र, HOD के केबिन से फ्रिज निकाल गैलरी में रखा छोटा अखबार। राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में तपती गर्मी के बीच छात्रों को ठंडा पानी न मिलने का गंभीर मुद्दा मंगलवार को भारी विवाद में बदल गया। भीषण गर्मी और यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित छात्रों ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया। छात्र नेताओं ने लाइब्रेरी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) राजेश पूनिया के केबिन में रखा डबल डोर फ्रिज बाहर निकाल लिया और उसे आम विद्यार्थियों के उपयोग के लिए गैलरी में रखवा दिया। बदहाली देख भड़के छात्र— जानकारी के अनुसार, सेंट्रल लाइब्रेरी में पिछले कई दिनों से पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था ठप थी। छात्र लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। मंगलवार को शिकायत मिलने पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में दर्जनों छात्र लाइब्रेरी परिसर पहुंचे। जब छात्रों ने वहां पानी के पुख्ता इंतजाम नहीं देखे और अव्यवस्था पाई, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। HOD के केबिन से निकाला फ्रिज— नाराज छात्रों ने विरोध जताते हुए सीधे HOD राजेश पूनिया के केबिन का रुख किया...

Rajasthan News: जयपुर में SC-ST युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और कंप्यूटर ट्रेनिंग शुरू, मिलेगा ₹1000 का स्टाइपेंड

Image
Rajasthan News: जयपुर में SC-ST युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और कंप्यूटर ट्रेनिंग शुरू, मिलेगा ₹1000 का स्टाइपेंड  छोटा अखबार। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल करियर सर्विस सेंटर (NCSC) ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। केंद्र द्वारा संचालित 'स्पेशल कोचिंग स्कीम' के तहत 12वीं पास आशार्थियों के लिए ग्रुप-सी (Group-C) परीक्षाओं की कोचिंग और नाईलिट (NIELIT) के माध्यम से विभिन्न कंप्यूटर कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। AI Photo इस योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अतुल कुमार सोनू ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम जयपुर में 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगे। योजना के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ— प्रशिक्षण कोर्सेज: ग्रुप-सी परीक्षा कोचिंग, कंप्यूटर 'ओ' लेवल सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण, कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेनें...

Rajasthan News: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई घोषित

Image
Rajasthan News: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई घोषित छोटा अखबार। राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उत्तर मैट्रिक (Post Metric) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की समय-सीमा जारी कर दी है। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पात्र और उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आगामी 31 मई तक छात्रवृत्ति के लिए अपना पंजीकरण और आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। AI Photo विभाग के उच्च अधिकारियों ने सभी योग्य विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तय समयावधि के भीतर ही अपने आवेदन पूरे कर लें। अंतिम दिनों में पोर्टल पर तकनीकी दबाव या सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है। अद्यतन दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्यइस बार केंद्र और राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं के नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव और अद्यतन (Updates) किए गए हैं। छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को इन नए दिशा-निर्देशों के तहत ही आवेदन करना होगा। आवेदन...

Rajasthan News: नशा करने वाले शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों पर कसेगा शिकंजा, शिक्षा विभाग ने मांगी सूची

Image
Rajasthan News: नशा करने वाले शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों पर कसेगा शिकंजा, शिक्षा विभाग ने मांगी सूची छोटा अखबार। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों और कार्यालयों की गरिमा बनाए रखने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। विभाग ने उन कार्मिकों और शिक्षकों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है, जो कार्यस्थल पर नशे या किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। इस संबंध में निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान (बीकानेर) द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। AI Photo विद्यार्थियों पर पड़ रहा था नकारात्मक प्रभाव— विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शिक्षक और कर्मचारी स्कूल समय के दौरान शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी गतिविधियों से न केवल कार्यस्थल का वातावरण दूषित होता है, बल्कि कोमल मन वाले विद्यार्थियों पर भी इसका बेहद नकारात्मक और गहरा असर पड़ रहा है। शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने के लिए अब ऐसे लापरवाह कर्मचारियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की ...

C M NEWS: पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेंगी आधुनिक लाइब्रेरी सुविधाएं —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेंगी आधुनिक लाइब्रेरी सुविधाएं —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार 'अटल ज्ञान केन्द्रों' के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर ही आधुनिक लाइब्रेरी और विश्वस्तरीय शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान श्री शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन केंद्रों को 'स्मार्ट लर्निंग हब' के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव के प्रतिभावान युवाओं के पास संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए। सरकार की मंशा है कि गांव का युवा अपने घर के पास ही शांत और संसाधन युक्त वातावरण में पढ़ाई कर सके। डिजिटल संसाधनों और ई-मित्र सेवाओं से लैस होंगे केंद्र— मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अटल ज्ञान केन्द्रों पर न केवल प्रतियोग...

C M NEWS: संस्कार और शिक्षा के संगम से होगा राजस्थान का विकास —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: संस्कार और शिक्षा के संगम से होगा राजस्थान का विकास —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा, संस्कारों और सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं होते, बल्कि वे स्थान हैं जहां विद्यार्थियों में संस्कारों के बीज बोए जाते हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान रूपी दान से विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करते हैं और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आदर्श विद्या मंदिर संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में निस्वार्थ सेवा, सहयोग और करुणा की भावना का विस्तार कर रहा है। शिक्षा और अंत्योदय हमारी प्राथमिकता— श्री शर्मा ने राज्य सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रह...