Rajasthan News: राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 24 मार्च 2026 से पहले

Rajasthan News: राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 24 मार्च 2026 से पहले 


छोटा अखबार।

प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 से पहले हर हाल में घोषित किया जाना चाहिए। 

विभागीय रिपोर्टों के अनुसार, राज्य के कई केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और अंकों की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य अभी भी लंबित है। इस सुस्ती पर निदेशालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि किसी भी छात्र का परिणाम तकनीकी या प्रशासनिक लापरवाही के कारण अटकता है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित डाइट प्राचार्य, सीबीआईओ और केंद्राधीक्षक की होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। शाला दर्पण पोर्टल पर अंकों की प्रविष्टि का काम 22 फरवरी से ही शुरू कर दिया गया था। अब विभाग ने सभी विषयों के प्राप्तांकों की ऑनलाइन फीडिंग के लिए 16 मार्च 2026 की अंतिम समय-सीमा तय की है।

निदेशालय ने इस कार्य को 'सर्वोच्च प्राथमिकता' की श्रेणी में रखा है। विभाग का लक्ष्य है कि समय पर परिणाम घोषित कर आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को गति दी जा सके। सभी मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अतिरिक्त समय देकर शेष कार्य को निर्धारित समय में पूरा करें ताकि 24 मार्च तक सभी विद्यार्थियों के अंक पोर्टल पर अपडेट हो सकें और परिणाम जारी किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस