Posts

Showing posts from August 5, 2026

E-PAPER

Image
  E-PAPER

C M NEWS: जनआंदोलन से जीतेंगे टीबी की जंग —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: जनआंदोलन से जीतेंगे टीबी की जंग —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान "टीबी मुक्त राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान" के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'टीबी मुक्त भारत' अभियान को साकार करने के लिए राज्य सरकार अत्याधुनिक संसाधनों और जनभागीदारी के समन्वय से काम कर रही है! गाँवों तक पहुँची अत्याधुनिक जाँच सुविधा- राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में टीबी की सटीक और त्वरित पहचान के लिए चिकित्सा नेटवर्क को मजबूत किया गया है! अब प्रत्येक गाँव और ढाणी तक 'हैंड हेल्ड एक्स-रे' और 'नाट' मशीनों की सुविधा पहुंचाई जा रही है! इसके साथ ही, अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक) के उपयोग से मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रिया को और अधिक सटीक व प्रभावी बनाया गया है! विशेष सक्रिय रोगी खोज अभियान- प्रदेश में टीबी के छिपे हुए मरीजों की पहचान के लिए विशेष "सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान" चलाया जा रहा है! इस मुहिम के तहत चिकित्सा टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क...

Rajasthan News:15 अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध शुरू होगा विशेष अभियान —पंचायती राज मंत्री

Image
Rajasthan News:15 अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध शुरू होगा विशेष अभियान —पंचायती राज मंत्री  छोटा अखबार। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी 15 अगस्त से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ा राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। राज्य के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर स्थित शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं । अब तक प्लास्टिक प्रतिबंध की कार्रवाई मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों तक सीमित थी, लेकिन अब सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए गांवों पर विशेष फोकस कर रही है। 6 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम से होगी शुरुआत- अभियान के प्रथम चरण के तहत 10 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक पूरे राज्य में 6 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के प्रति सचेत करना और जन-भागीदारी को बढ़ाना है। ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से चौपालें आयोजित की जाएंगी और लोगों को कपड़े या जूट के थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। '...

Rajasthan News: विद्युत निगमों में होगी 2005 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त से

Image
Rajasthan News: विद्युत निगमों में होगी 2005 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त से  छोटा अखबार। राजस्थान राज्य की पांचों विद्युत निगमों में अभियन्ता संवर्ग एवं मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 2005 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ करते हुए लिंक सक्रिय कर दिये गये हैं। पांचों बिजली कंपनियों में कनिष्ठ अभियन्ता के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद तथा कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पद (कुल 2005) हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन मांगे गए हैं। AI Photo राज्य सरकार की पांचों विद्युत निगमों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम एवं जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) के विभिन्न संवर्गों के पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 5 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी विद्युत निगमों की निम्न में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर दिये गये लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं -   https://energy.rajasthan.gov.in                        ...

Rajasthan News: हर ब्लॉक मुख्यालय पर हर महीने लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: प्रमुख शासन सचिव

Image
Rajasthan News:  हर ब्लॉक मुख्यालय पर हर महीने लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: प्रमुख शासन सचिव छोटा अखबार। जयपुर। राजस्थान के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अब प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर प्रति माह कम से कम एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्रीमती गायत्री राठौड़ ने स्वास्थ्य भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होने से प्रसूताओं और गंभीर ऑपरेशनों के मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा। इससे मरीजों के परिजनों को रिप्लेसमेंट (बदले में रक्त देने) के लिए होने वाली अनावश्यक मानसिक और शारीरिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। श्रीमती राठौड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी रक्तदान शिविरों में केवल राजकीय ब्लड सेंटर की टीमों के माध्यम से ही रक्त संग्रहण (ब्लड कलेक्शन) कराया जाए। इससे संग्रहित रक्त संबंधित स्थानीय क्षेत्र के अस्पतालों में ही उपलब्ध रहेगा और जरूरत के समय काम आ सकेगा। लापर...

Rajasthan News: जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की दूसरी विशेष ट्रेन

Image
Rajasthan News:  जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की दूसरी विशेष ट्रेन छोटा अखबार। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत जयपुर के ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम और मदुरई के लिए दूसरी विशेष ट्रेन को सफलतापूर्वक रवाना किया गया! इस पावन यात्रा की शुरुआत प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर की!  इस अवसर पर पूरा रेलवे स्टेशन परिसर "जय श्री राम" और "हर-हर महादेव" के भक्तिमय जयघोष से गूंज उठा. यात्रियों के चेहरों पर मुफ्त में पावन धामों के दर्शन करने की खुशी साफ नजर आ रही थी! 970 वरिष्ठ नागरिक हुए रवाना- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत भेजी गई इस वातानुकूलित विशेष ट्रेन (राजस्थान वाहिनी भारत गौरव) में जयपुर संभाग के कुल 970 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं! ये सभी श्रद्धालु रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग और मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे! ट्रेन में यात्रियों के साथ राजकीय सहायता के लिए 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का दल भी भेजा गया ...

C M NEWS: प्रदेश में ₹2,101 करोड़ से मजबूत होगा सड़क तंत्र

Image
C M NEWS: प्रदेश में ₹2,101 करोड़ से मजबूत होगा सड़क तंत्र छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का आधारभूत विकास निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। बजट 2026-27 में की गई घोषणा को धरातल पर उतारते हुए सरकार ने प्रदेशभर में सड़कों के कायाकल्प के लिए भारी-भरकम राशि की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। AI Photo 3,232 कार्यों को मिली मंजूरी राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 'नॉन-पैचेबल' (मरम्मत योग्य न बची सड़कें) और 'मिसिंग लिंक' सड़कों के निर्माण के लिए कुल 2 हजार 101.16 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 3 हजार 232 कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस बड़े फैसले से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच सीधा और सुगम संपर्क स्थापित हो सकेगा, जिससे आमजन का आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। हर कस्बे-गांव को जोड़ने का विजन- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुसार, प्रदेश के हर गांव, हर कस्बे और हर शहर को गुणवत...