Posts

Showing posts from October 3, 2026

Jaipur News: आयुर्वेद सभी चिकित्सा पद्धतियों का जननी -राज्यपाल

Image
Jaipur News: आयुर्वेद सभी चिकित्सा पद्धतियों का जननी -राज्यपाल छोटा अखबार। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य को ईश्वर का सर्वोच्च रूप मानते थे। सत्याग्रह का उनका दर्शन यह था कि अन्याय के खिलाफ बिना हिंसा के नैतिकता के बल पर प्रतिकार किया जाए। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित उनका जीवन नैतिकता से ओतप्रोत था। उन्होंने गांधी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने इन दोनों की जयंती पर शोध पर आधारित इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति में डेटा के महत्व से जुड़े आयोजन को महत्वपूर्ण बताया।  श्री बागडे शुक्रवार को महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में "इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व और भूमिका" विषयक संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इलेक्ट्रोपैथी को भी पेड़ पौधों के अर्क से तैयार पैथी बताते हुए कहा कि आयुर्वेद ही सभी चिकित्सा पद्धतियों का जननी है। उन्होंने बख्तियार खिलजी द्वारा नालंदा के पुस्तकालय को आग लगाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे महान आयुर्वेद के...

C M NEWS: ग्राम पंचायत सबसे छोटी लेकिन सबसे मजबूत इकाई —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: ग्राम पंचायत सबसे छोटी लेकिन सबसे मजबूत इकाई —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गांव के व्यक्ति की समस्या के समाधान और हर उम्मीद का पहला केंद्र सरपंच होता है। इसलिए सरपंच का यह पहला लक्ष्य होना चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए वह गांव के लोगों के बीच जाकर निरंतर संवाद करे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को तक्षशिला ऑडिटोरियम में पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, ग्राम स्वराज, स्वावलंबन और जनभागीदारी के उन मूल्यों की याद दिलाती है, जो राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। राष्ट्रपिता का मानना था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है।  मुख्यमंत्री ने अपने सरपंच कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें गांव के लोगों के बीच काम करने का अवसर मिला, तो उन्होंने योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने और मोतियाबिंद कैम्प का आयोजन करने जैसे जनसेवा के अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि हमारे गांव मजबूत होंगे तो राजस्थान मजबूत...

C M NEWS: अमृत पीढ़ी के दम पर वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा करना है —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: अमृत पीढ़ी के दम पर वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा करना है —मुख्यमंत्री   छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऊर्जावान, सामर्थ्यवान, संस्कारवान युवा असली पूंजी है। इसी अमृत पीढ़ी की ऊर्जा, कल्पनाशक्ति और प्रतिभा के दम पर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान का संकल्प मिलकर पूरा करना है। सरकार युवा प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही है। शिक्षा से लेकर खेल, कौशल से लेकर रोजगार, युवाओं के सपनों को साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित ‘सपनों की उड़ान, युवा सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत का संकल्प लिया है। इसी राष्ट्रीय संकल्प को राजस्थान में धरातल पर उतारने के लिए ‘नई किरण’ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग प्रदेश और देश के निर्माण में करें और प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरक...