Posts

Showing posts from November 7, 2026

Dholpur News: धौलपुर में अवैध पटाखों पर छापेमारी के दौरान बड़ा धमाका, सीओ और सदर थाना प्रभारी झुलसे

Image
Dholpur News: धौलपुर में अवैध पटाखों पर छापेमारी के दौरान बड़ा धमाका, सीओ और सदर थाना प्रभारी झुलसे छोटा अखबार। धौलपुर जिले में अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। शहर के सदर थाना इलाके के पुरानी छावनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक मकान में अवैध रूप से रखे पटाखों की जांच के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस अप्रत्याशित धमाके में कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सीओ प्रदीप कुमार और सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जयपुर और अन्य इलाकों में हुए हालिया विस्फोटक हादसों के बाद धौलपुर पुलिस अवैध विस्फोटक और पटाखों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच पुलिस टीम पुरानी छावनी में एक संदिग्ध मकान में अवैध भंडारण की जांच करने पहुंची थी। जब अधिकारी वहां रखे पटाखों और बारूद का निरीक्षण कर रहे थे, तभी अचानक छोटे पटाखों में आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि पटाखों में बारूद के साथ मौजूद कंकड़-पत्थर छिटकने से दोनों पुलिस अधि...

C M NEWS: शहरी विकास के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित हो जयपुर —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: शहरी विकास के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित हो जयपुर —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर शहर का विकास वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए। राज्य सरकार का प्रयास है कि बेहतर और सुव्यवस्थित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जयपुर शहर को उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को जयपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कहा कि जयपुर में यातायात के बढ़ते दबाव के साथ आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। इसके लिए जेएलएन मार्ग पर स्थित प्रमुख स्थानों को सिग्नल फ्री बनाते हुए सुगम यातायात का प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक इम्प्रुवमेंट प्लान में पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने मुख्य सचिव एवं विभागीय अधिकारियों को इसके लिए फील्ड में मौका-मुआयना करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हाईटेक सिटी परियोजना के संबंध में कहा कि दिल्ली से जयपुर की निकटता और देश-...