Posts

Showing posts from March 28, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें चिकित्सा अधिकारी —प्रमुख शासन सचिव

Image
Rajasthan News: मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें चिकित्सा अधिकारी —प्रमुख शासन सचिव छोटा अखबार।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और 'पेशेंट फ्रेंडली' बनाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय में किसी भी स्तर पर लापरवाही या असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशीलता और सेवाभाव पर जोर— श्रीमती राठौड़ ने अस्पतालों के अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े अस्पतालों में मरीजों का भार अधिक होना स्वाभाविक है, लेकिन यह किसी भी तरह से खराब व्यवहार का बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सा अधिकारी पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यदि स्वास्थ्य सेवाओं या मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर कोई शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। SMS अस्पताल की प्रतिष्ठा बनाए रखने की चुनौती...

Rajasthan News: राजस्थान में खनिज संपदा के दोहन हेतु बनेगा मास्टर प्लान, एसीएस अपर्णा अरोरा ने दिए निर्देश

Image
Rajasthan News: राजस्थान में खनिज संपदा के दोहन हेतु बनेगा मास्टर प्लान, एसीएस अपर्णा अरोरा ने दिए निर्देश छोटा अखबार। राजस्थान की अतिरिक्त मुख्य सचिव (माइंस एवं पेट्रोलियम) श्रीमती अपर्णा अरोरा ने प्रदेश के खनन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए खनिज अन्वेषण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से विस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सचिवालय में 'राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट' की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध खनिज संपदा का वैज्ञानिक और समयबद्ध दोहन सरकार की प्राथमिकता है। समयबद्ध मॉनिटरिंग और माइलस्टोन तय करने पर जोर— एसीएस श्रीमती अरोरा ने निर्देश दिए कि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही एक्सप्लोरेशन, ड्रिलिंग और केमिकल एनालिसिस से लेकर ब्लॉक तैयार करने और उनके ऑक्शन तक की एक स्पष्ट टाइमलाइन तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए 'माइलस्टोन' तय किए जाने चाहिए ताकि न केवल कार्यों में गति आए, बल्कि उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित हो सके। खनिजों का विशाल भंडार और भविष्य की संभावनाएं— ब...