Rajasthan News: लोकतंत्र की लूट की बात वो कर रहे हैं जिनकी पूरी राजनीति ही बाड़ाबंदी पर टिकी है —गृह राज्य मंत्री
Rajasthan News: लोकतंत्र की लूट की बात वो कर रहे हैं जिनकी पूरी राजनीति ही बाड़ाबंदी पर टिकी है —गृह राज्य मंत्री छोटा अखबार। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि गहलोत ने आधारहीन आरोप लगाए हैं, जबकि हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुचिता के साथ कार्य करते हुए भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। बेढ़म ने गहलोत को याद दिलाया कि कैसे उनकी सरकार जब टूट रही थी तो उन्होंने बीटीपी के विधायकों को खरीद करके अपनी सरकार बचाने का काम किया। उनके कैबिनेट मंत्री महेश जोशी आज भी जल जीवन मिशन के घोटाले में जेल में बंद हैं। गहलोत के इर्द-गिर्द रहने वाले स्टाफ के लोग जेल में गए हैं। भजनलाल सरकार ने भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं पर जिस तरह की कार्रवाई की है, तो वे तिलमिला गए हैं। मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार में 900 करोड़ से ज्यादा का घोटाला जल जीवन मिशन का हुआ, उसके अधिकारी आज भी जेल में बैठे हैं। पेपर लीक की घटनाओं के 400 से ज्यादा लोग आज भी जेल में बैठे हैं। लेकिन पता नहीं गहलोत कौन सी भाषा का प्रयोग करके मुख्यमंत्री...