Posts

Showing posts from May 12, 2024

तीसरी बार मोदी जी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Image
तीसरी बार मोदी जी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में हर रोज भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जाती थी। एक घोटाला सामने आता था और कुछ ही दिन में उससे बड़ा अगला घोटाला उजागर होता था। 2014 के बाद देश को घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्ति मिली। इसलिए देश की जनता को मोदी जी के विजन पर विश्वास है। मुख्यमंत्री रविवार को मुम्बई में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा स्वार्थ, परिवारवाद और अफवाहों की राजनीति करती है और अब तो वे नस्लभेद पर भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को कमजोर किया है। ये पार्टी गरीब की सिर्फ बात ही करती थी, गरीबों से उनका कोई वास्ता नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीब कल्याण की परिभाषा ही बदल दी।  श्री शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। उसका भी देश के प्रति कर्तव्य है। मीडिया को देश में हो रहे विकास की कहानी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे और लुभावने घोषणा पत्रों की पड़ताल कर सच्चाई जनत