Posts

Showing posts from May 28, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: विभाग में गबन, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रकरणों में हो कठोर कार्रवाई — सहकारिता मंत्री

Image
Rajasthan News: विभाग में गबन, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रकरणों में हो कठोर कार्रवाई — सहकारिता मंत्री छोटा अखबार। राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने सहकारिता विभाग के कार्यालयों और सहकारी संस्थाओं में वित्तीय अनियमितताओं, गबन व भ्रष्टाचार के मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने गृह विभाग, पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों को दर्ज प्रकरणों में दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शासन सचिवालय के चिंतन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में श्री दक ने कहा कि सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य सहकारिता विभाग के नियंत्रणाधीन संस्थाओं में दर्ज एफआईआर (FIR) पर हो रही कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा करना था। सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गबन और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में अनुसंधान (जांच) को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। दोषियों...

C M NEWS: भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों से विशेष ध्यान रखने की अपील

Image
C M NEWS: भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों से विशेष ध्यान रखने की अपील   छोटा अखबार। राजस्थान में भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने आमजन से आग्रह किया है कि वे अत्यधिक गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जरूरी उपायों को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें। मुख्यमंत्री ने हीटवेव से बचाव के लिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की अतिरिक्त देखभाल करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने सभी नागरिकों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों व एडवायजरी का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया है। श्री शर्मा ने जनता से सामाजिक संवेदनशीलता और करुणा की भावना का परिचय देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए सभी ...

Rajasthan News: जून में राजस्थान में मनायेगा 'एंटी मलेरिया माह', चिकित्सा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

Image
Rajasthan News: जून में राजस्थान में मनायेगा 'एंटी मलेरिया माह', चिकित्सा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश छोटा अखबार। राजस्थान सरकार प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेशभर में मलेरिया उन्मूलन की दिशा में जन-जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता, मजबूत सर्विलांस, समय पर जांच और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए आगामी जून महीने को 'एंटी मलेरिया माह' के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और रोकथाम गतिविधियों के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 तक देश से मलेरिया उन्मूलन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। राजस्थान इस राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में व्यापक स्तर पर मलेरिया की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार गतिविधि...

RPSC News: प्रदेश में बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी, RAS सहित 1100 से अधिक पदों पर मिलेगा मौका

Image
RPSC News: प्रदेश में बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी, RAS सहित 1100 से अधिक पदों पर मिलेगा मौका छोटा अखबार। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियों का विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS), सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) और प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) के कुल 1100 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। RAS भर्ती 2026: 607 पदों के लिए 29 नवंबर को परीक्षा— आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 के तहत कुल 607 पदों पर विज्ञापन जारी किया है। इनमें राज्य सेवाएं के 192 और अधीनस्थ सेवाएं के 415 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। आयोग के अनुसार, RAS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को वस्तुनिष्ठ (Objective) रूप में किया जाना प्रस्तावित है, जबकि मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) होगी। परीक्षाओं का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर पहले ही 9 जनवरी 2026 को जारी किया जा चुका है।...

Rajasthan News: राजस्थान में बालश्रम व बाल तस्करी के खिलाफ 1 जून से चलेगा "उमंग-VII" अभियान

Image
Rajasthan News: राजस्थान में बालश्रम व बाल तस्करी के खिलाफ 1 जून से चलेगा "उमंग-VII" अभियान छोटा अखबार। राजस्थान में बालश्रम, बाल बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी (मानव दुर्व्यापार) जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एक महीने का विशेष राज्यव्यापी अभियान "उमंग-VII" चलाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में पूरी सक्रियता से संचालित होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पीड़ित बच्चों को संकट से मुक्त कराना और उनका उचित पुनर्वास सुनिश्चित करना है। पुलिस मुख्यालय ने जारी किए कड़े निर्देश— अभियान की सफलता को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटी) हवासिंह घुमरिया ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, जिला पुलिस अधीक्षकों (SPs), पुलिस उपायुक्तों (DCPs) सहित जीआरपी अजमेर व जोधपुर को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अभियान के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए...