C M NEWS: भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों से विशेष ध्यान रखने की अपील

C M NEWS: भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों से विशेष ध्यान रखने की अपील  


छोटा अखबार।

राजस्थान में भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने आमजन से आग्रह किया है कि वे अत्यधिक गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जरूरी उपायों को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें।

मुख्यमंत्री ने हीटवेव से बचाव के लिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की अतिरिक्त देखभाल करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने सभी नागरिकों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों व एडवायजरी का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया है।

श्री शर्मा ने जनता से सामाजिक संवेदनशीलता और करुणा की भावना का परिचय देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होने सामाजिक संस्थाओं और आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर छांव की व्यवस्था करने, राहगीरों के लिए शीतल पेयजल के प्याऊ लगाने और बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी (परिंडे) उपलब्ध कराने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी में फील्ड में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों की मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि इस चिलचिलाती धूप में जनगणना कर्मी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में जब भी कोई जनगणना कर्मी आपके घर आए, तो सहयोग की भावना के साथ उनका आदर-सत्कार करें और सही जानकारी दें। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुखद एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस