Rajasthan News: जोधपुर में भर्ती प्रसूताओं के उपचार में नहीं आएगी कोई कमी, मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री छोटा अखबार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को आश्वस्त किया कि जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल और एम्स में भर्ती सभी प्रसूताओं के सर्वोत्तम उपचार के लिए राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति— स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पावटा जिला अस्पताल में उपचाराधीन सभी 6 प्रसूताओं का स्वास्थ्य अब पूरी तरह सामान्य है। वहीं, जोधपुर एम्स (AIIMS) में भर्ती अन्य दो प्रसूताओं की हालत भी स्थिर बनी हुई है। इनमें से एक प्रसूता हाई डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित है, जबकि दूसरी प्रसूता पीलिया (जॉन्डिस) से ग्रस्त है। सभी मरीजों के स्वास्थ्य और उपचार की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 24 घंटे लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री स्तर पर संवेदनशीलता से निगरानी— श्री खींवसर ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं ...