C M NEWS: संविधान ने अद्भुत दस्तावेज का निर्माण किया है —मुख्यमंत्री
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjfPXnEisi3VAmTtJxG8HTqngu0drRo4uQfhwJHB5JYWqPztTd8Bme323cSeRgUd5w4uRsERZpNsywm2Mh7Uh3QlWLQeXMQtcUifflDvQElQwrN9Iqpj6exae_SMVQfFHeGysybYPAsJ4vpnMzQS84RSm07mr62gtIzGTAVpVksilWzg0U5OJTEnontnEI5/w640-h180/172074_Image_ae715e5c-ef7f-41a3-8768-8e2e73358d89.jpeg)
C M NEWS: संविधान ने अद्भुत दस्तावेज का निर्माण किया है —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार संविधान में निहित लोक कल्याण की मूल भावना को सर्वोपरि मानते हुए प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से संविधान की मूल भावना को साकार किया है। जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों से राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हों जिससे समावेशी समाज का निर्माण हो सके। श्री शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित ‘संविधान दिवस कार्यक्रम’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन संविधान की महिमा का उत्सव और उन महान व्यक्तित्वों को याद करने का दिन है, जिन्होंने इस अद्भुत दस्तावेज का निर्माण किया। श्री शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे प्रभावी संविधान है। यह हमारे लोकतंत्र का आधार होने के साथ ही सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का मार्गदर्शक भी है। इसमें समानता, स्वतंत्रता औ...