Jaipur News: जयपुर पुलिस की शर्मनाक हरकत: तेज बारिश में आम जनता को बस शेल्टर से धक्के देकर निकाला बाहर
Jaipur News: जयपुर पुलिस की शर्मनाक हरकत: तेज बारिश में आम जनता को बस शेल्टर से धक्के देकर निकाला बाहर छोटा अखबार। राजधानी जयपुर में वीआईपी सुरक्षा के नाम पर आम जनता के साथ अमानवीय व्यवहार का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं। AI Photo तेज बारिश के दौरान मालवीय नगर बस शेल्टर के नीचे ऑफिस से लौट रहे कामकाजी लोग, राहगीर, महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली छात्र आश्रय लिए हुए थे। इसी बीच पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि वहां से किसी वीआईपी का काफिला गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही शेल्टर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के लोगों को वहां से हटने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। जब लोगों ने बारिश का हवाला दिया, तो पुलिसकर्मियों ने संवेदनहीनता दिखाते हुए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को धक्के देकर शेल्टर से बाहर तेज बारिश में खदेड़ दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जयपुर पुलिस के दावों की पोल खोल कर रख दी है। वीडियो में साफ दिख रह...