Posts

Showing posts from August 6, 2020

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस

Image
10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस छोटा अखबार। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर में 10वीं एवं 12 वीं की पढाई करने वाली छात्राओं को अब परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। महिला अधिकारिता विभाग और स्टेट ओपन स्कूल जयपुर की ओर से इस संबंध में एमओयू किया गया है। इस एमओयू के अनुसार ‘‘इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण और कौशल संर्वधन योजना शिक्षा सेतु’’ के तहत शिक्षा सत्र 2020-21 में प्रवेश लेेने वाली छात्राओं से प्रवेश शुल्क, पुनः प्रवेश शुल्क, आंशिक शुल्क, परीक्षा शुल्क, प्रायोगिक विषय शुल्क, अग्रेषण प्रवेश शुल्क, सैद्धान्तिक और प्रायोगिक प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह शुल्क महिला अधिकारिता विभााग वहन करेगा।  महिला अधिकारिता विभााग के अनुसार 10वीं की परीक्षा में न्यूनतम 14 वर्ष व 12वी की परीक्षा के लिए न्यूनतम 15 वर्ष तक की बालिका पंजीयन करवा सकती है। आयु में कोई अधिकतम सीमा नही है। माध्यमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में महिला अभ्यर्थी वाले वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क एक हजार 225 रूपए एवं उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम के लिए एक हजार 475 है। पुनःप्रवेश, आंशिक प्रवेश, आईटीआई हेतु पंजीयन एवं परीक

नगर निगम आयुक्त का फरमान, गंदगी मिली तो होगी कार्यवाही 

Image
नगर निगम आयुक्त का फरमान, गंदगी मिली तो होगी कार्यवाही   छोटा अखबार। शहर में कही भी गंदगी मिली या डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुचारू नहीं मिली तो सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम मुख्यालय के ईसी हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर दिनेश कुमार यादव ने कहा कि सफाई के मामले में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शहर को साफ रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है और जो अधिकारी कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतेगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।  उन्होंने राजस्व बकायादारों को नोटिस वितरित करने के मामले में कम प्रगति होने पर नाराजगी जताते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी बकायादारों तक बकाया के नोटिस पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केवल नोटिस देना ही पर्याप्त नहीं है। नोटिस देने के बावजूद जिन लोगों द्वारा यूडी टैक्स, लीज या अन्य टैक्स नहीं दिया जा रहा है उनकी सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही के लिये पत्रावली भेजे। आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिये कि अवै