Posts

Showing posts from September 11, 2026

C S NEWS: मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर —मुख्य सचिव

Image
C S NEWS: मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन 2026-29’ तैयार करने के संबंध में सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को प्रदेश में मादक पदार्थों के खतरे को रोकने के लिए समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन 2026-29’ में चार प्रमुख स्तंभों प्रवर्तन, आसूचना और अभियान, प्रिकर्सर व सिंथेटिक ड्रग नियंत्रण, मांग और हानि न्यूनीकरण व क्षमता निर्माण, समन्वय और निगरानी को प्रभावी रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में फॉरेंसिक जांच को प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित करने, जिलों में एनकॉर्ड की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने व संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अफीम, डोडा-पोस्त और एमडी जैसे मा...

C M NEWS: लम्पी स्किन रोग के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह से सजग -मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: लम्पी स्किन रोग के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह से सजग -मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार लम्पी रोग के प्रति पूरी तरह सजग और सतर्क है व सरकार द्वारा समयबद्ध रूप से की गई तैयारियों के फलस्वरूप स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही पशुओं में लम्पी रोग से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के उपायों की जानकारी देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाए, ताकि पशुपालक पैनिक में न आएं और समय पर आवश्यक सावधानियां बरतें। मुख्यमंत्री गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर लम्पी स्किन रोग की स्थिति और प्रभावी नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गोवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी व समन्वित प्रयास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के कुछ जिलों में ही लम्पी रोग के मामले सामने आए हैं, पूरे प्रदेश में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में टीकाकरण अभियान को और तेज करन...