Posts

Showing posts from June 3, 2026

Jaipur News: पिंकसिटी प्रेस क्लब में कलमकार मंच के तत्वावधान में तीन पुस्तकों का लोकार्पण हुआ संपन्न

Image
Jaipur News: पिंकसिटी प्रेस क्लब में कलमकार मंच के तत्वावधान में तीन पुस्तकों का लोकार्पण हुआ संपन्न  छोटा अखबार। कलमकार मंच और पिंकसिटी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए तीन विख्यात रचनाकारों की कृतियों का विमोचन देश के शीर्ष साहित्यकारों द्वारा किया गया। लोकार्पित होने वाली पुस्तकों में अनिल सक्सेना ‘ललकार’ (चित्तौड़गढ़) का आलेख संग्रह ‘21वीं सदी का राजस्थान साहित्यिक आंदोलन’, साधना जोशी ‘प्रधान’ (सुजानगढ़) का गीत-गीतिका संग्रह ‘ठूँठ पर खिले पलाश’ और इन्दु सिन्हा ‘इन्दु’ (रतलाम) का कहानी संग्रह ‘उन दिनों प्रेम’ शामिल हैं। दिग्गज साहित्यकारों की उपस्थिति— इस त्रि-पुस्तकीय विमोचन समारोह को वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, फारूक अफरीदी, विनोद भारद्वाज, राजाराम भादू, लोकेंद्र कुमार सिंह ‘साहिल’, चरणसिंह पथिक, गजेन्द्र एस. श्रोत्रिय और प्रेमचंद गांधी ने गरिमा प्रदान की। इनके साथ ही कलमकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक निशांत मिश्रा भी मंच पर मौजूद रहे। आत्मसमीक्षा ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Political News: हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजा कानूनी नोटिस, मचा सियासी हड़कंप

Image
Political News: हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजा कानूनी नोटिस, मचा सियासी हड़कंप छोटा अखबार। राजस्थान की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के बीच जुबानी जंग अब कानूनी लड़ाई में तब्दील हो गई है। नागौर सांसद और आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को एक मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। इस कदम के बाद मरुधरा के राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बेहद तेज हो गई है। बेनीवाल ने राठौड़ के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। दिल्ली की एक लॉ फर्म के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि 30 मई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम और मीडिया संवाद के दौरान मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। राठौड़ ने कथित तौर पर कहा था कि बेनीवाल का 'सामाजिक बहिष्कार' किया जाना चाहिए। नोटिस के मुताबिक, इस तरह के शब्दों का प्रयोग पूरी तरह से मानहानिकारक है और इससे बेनीवाल की सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा को गहरा नुकसान पहुं...

Rajasthan News: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में नए प्रवेश पर सरकार ने लगाई पूर्ण रोक

Image
Rajasthan News: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में नए प्रवेश पर सरकार ने लगाई पूर्ण रोक छोटा अखबार। प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने फर्जी डिग्री प्रकरणों को लेकर लंबे समय से विवादों में घिरी मेवाड़ यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण पाठ्यक्रमों में आगामी नए प्रवेशों (New Admissions) पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रोक लगा दी है। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मुकेश कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है। अब अगले आदेश तक विश्वविद्यालय प्रशासन किसी भी कोर्स में नए छात्रों का दाखिला नहीं कर सकेगा। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई— यह कार्रवाई उदयपुर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच समिति की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। समिति ने यूनिवर्सिटी परिसर में हो रही प्रशासनिक अनियमितताओं और फर्जी डिग्री जारी करने की शिकायतों की गंभीरता से जांच की थी। जांच में कई चौंकाने वाली और गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद विभाग ने विश्ववि...

RPSC News: SI और सहायक अभियंता भर्ती में बढ़े पद

Image
 RPSC News: SI और सहायक अभियंता भर्ती में बढ़े पद छोटा अखबार। राजस्थान के युवा बेरोजगारों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जून महीने की शुरुआत एक बेहतरीन खुशखबरी के साथ हुई है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने दो बड़ी भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ा दी है। AI Photo आयोग ने सब-इंस्पेक्टर (SI)/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 और सहायक अभियंता (AEN) भर्ती-2024 के पदों में भारी इजाफा किया है। RPSC द्वारा दोनों महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय भर्तियों के लिए संशोधित पदों का नया वर्गवार वर्गीकरण जारी कर दिया गया है। इसका आधिकारिक शुद्धि-पत्र भी आयोग की वेबसाइट पर लाइव हो गया है। यह फैसला गृह विभाग और जल संसाधन विभाग से प्राप्त हुई नई संशोधित अर्थना के आधार पर लिया गया है। रिक्तियों का ग्राफ बढ़ने से अब कट-ऑफ नीचे आने की संभावना है। इससे चयन की दौड़ में शामिल हजारों अभ्यर्थियों को सीधा और बड़ा फायदा मिलेगा। लंबे समय से आंदोलनरत और तैयारी कर रहे युवाओं में इस फैसले से भारी उत्साह है। कोचिंग स...