Posts

Showing posts from May 15, 2022

विवादों का शीघ्र निपटारा स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान —मुख्य न्यायाधीश

Image
 विवादों का शीघ्र निपटारा स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान —मुख्य न्यायाधीश छोटा अखबार। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के नए परिसर की शनिवार को आधारशिला रखने गये देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन. वी. रमना ने अफसोस जताते हुए कहा कि भारत में न्याय प्रदान करने का तंत्र बहुत जटिल और महंगा है और देश अदालतों को समावेशी और सुलभ बनाने में बहुत पीछे है।   उन्होने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए, यह जरूरी है कि लोग महसूस करें कि उनके अधिकार और सम्मान सुरक्षित और मान्यता प्राप्त हैं। विवादों का शीघ्र निपटारा एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। श्री रमना ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वकील और न्यायाधीश वादियों के लिए अनुकूल माहौल बनाने प्रयास करें। न्यायाधीश रमना ने कहा कि भारत में न्याय वितरण तंत्र बहुत जटिल और महंगा है। देश में अदालतों के पास अधिकारों के अधिनिर्णय और संविधान की आकांक्षाओं को बनाए रखने का संवैधानिक कर्तव्य है।