Posts

Showing posts from February 20, 2024

मंत्री संजय शर्मा से सबक लें मंत्री झाबर सिंह खर्रा

Image
मंत्री संजय शर्मा से सबक लें मंत्री झाबर सिंह खर्रा   छोटा अखबार। प्रदेश में सरकारी जमीन पर कब्जा करने और अवैध आबादी बसाने की हौड़ सी मची हुई है। इस खेल में नेताओं , सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के लाभ जुड़े हुए होते हैं। इस कारण अवैध कब्जा और अवैध आबादी पर बुल्डोजर नहीं चलाया जाता हैं और अगर चलता भी है तो केवल ​रिवाज निभाने के लिये। लेकिन वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने रिवाज तोड़ते हुये अवैध कब्जा और अवैध आबादी पर बुल्डोजर चलाने के आदेश दिये हैं। मामला खैरथल- तिजारा जिले के किशनगढ़ बास क्षेत्र में रूंध गिदावड़ा का है। भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल के अनुसार यहां बदमाशों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। कब्जा शुदा जमीन पर बनाए गए कच्चे घरों और पक्के निर्माणों को जेसीबी की सहायता से तोड़ा जा रहा है। करीब 1 दर्जन कच्चे मकान बनाए गए हैं , बोरिंग लगाई हुई है , फसल बोई हुई है और बिजली कनेक्शन हुए हैं। मामले में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने तुरंत कार्यवाई करने के आदेश दिये है। वहीं बदमाशों को पकड़ने का अभियान जारी। आम जनता ने मंत्री के आदेश की सराहना