Posts

Showing posts from March 27, 2024

भाजपा को लोकसभा चुनाव में मोदी को चेहरे पर ही आस।

भाजपा को लोकसभा चुनाव में मोदी को चेहरे पर ही आस। छोटा अखबार। अजमेर संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में इस बार 19 लाख 87 हजार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, इनमें से चार लाख 75 हजार मतदाता युवा है, जिनकी उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। भाजपा ने मौजूदा सांसद भागीरथ चौधरी और कांग्रेस ने अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने 2019 का चुनाव करीब चार लाख मतों से जीता था। इस बार पांच लाख मतों की जीत का अंतर रखा गया है, लेकिन तीन माह पहले हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखा जाए तो भाजपा के विधायकों की जीत का अंतर बहुत कम रहा है। यह सही है कि संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में से 7 में भाजपा को जीत मिली है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 5 लाख 82 हजार 374 जबकि कांग्रेस को 4 लाख 87 हजार 684 मत मिले। यानी कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को 94 हजार 690 मत ज्यादा मिले। सर्वाधिक मतों की जीत दूदू में रही। दूदू में मौजूदा उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस के बाबूलाल नागर को 36 हजार मतों से हराया। केकड़ी में भाजपा के शत्रुघ्न गौतम ने कांग्रेस के रघ