Posts

Showing posts from May 21, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: राजधानी जयपुर मेंं अब ट्रैफिक नियम तोड़ते ही वाहन नंबर की होगी मुनादी

Image
Jaipur News: राजधानी जयपुर मेंं अब ट्रैफिक नियम तोड़ते ही वाहन नंबर की होगी मुनादी छोटा अखबार। जयपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ते ही चौराहों पर लगे लाउडस्पीकरों से वाहन चालक का नंबर गूंज उठेगा। यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सख्त बनाने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस एक अनोखा पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत शहर के 20 प्रमुख चौराहों को चिन्हित किया गया है, जहाँ नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर ही टोककर शर्मिंदा किया जाएगा।  कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी— स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और अभय कमांड सेंटर के तालमेल से यह सिस्टम काम करेगा। यदि कोई चालक रेड लाइट जंप करता है या जेब्रा क्रॉसिंग पार करके वाहन खड़ा करता है, तो कंट्रोल रूम में बैठे ऑपरेटर को तुरंत इसकी लाइव फीड दिखेगी। ऑपरेटर माइक्रोफोन के जरिए सीधे उस चौराहे के लाउडस्पीकर पर बोलेगा, "गाड़ी संख्या RJ-14-XX-XXXX, आप जेब्रा क्रॉसिंग के पीछे अपनी गाड़ी लें। पायलट प्रोजेक्ट के मुख्य बिंदु— 20 मुख्य चौराहे: पहले चरण में जेएलएन मार्ग, टोंक रोड और अजमेर रोड के व्यस्ततम चौराहों को चुना गया है।  रियल-टाइम चेतावनी: ...

Rajasthan News: राजधानी जयपुर में भी शुरू होगी 'भारत टैक्सी' सेवा —सहकारिता मंत्री

Image
Rajasthan News: राजधानी जयपुर में भी शुरू होगी 'भारत टैक्सी' सेवा —सहकारिता मंत्री छोटा अखबार। प्रदेश में आमजन को किफायती, सुगम और सुरक्षित परिवहन का विकल्प देने के लिए जल्द ही अनूठी 'भारत टैक्सी' सेवा की शुरुआत होने जा रही है। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने घोषणा की है कि जून माह के प्रथम सप्ताह में जयपुर में इस सेवा का शुभारंभ प्रस्तावित है। दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और चंडीगढ़ की सफलता के बाद अब इसे पिंक सिटी में उतारा जा रहा है। सारथी ही होंगे असली मालिक— अपेक्स बैंक सभागार में आयोजित 'भारत टैक्सी संवाद' कार्यक्रम में चालकों (सारथियों) को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह देश की पहली ऐसी टैक्सी सेवा है जो पूरी तरह सहकारी मॉडल पर आधारित है। इसमें कोई बाहरी व्यक्ति या बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी मालिक नहीं होगी, बल्कि टैक्सी चलाने वाले चालक स्वयं इस सेवा के मालिक होंगे। यह पहल प्रधानमंत्री के 'सहकार से समृद्धि' के संकल्प को धरातल पर उतारेगी। चार मूल स्तंभों पर टिकी सेवा— यह पूरी व्यवस्था चार मुख्य सिद्धांतों पर काम करेगी: स्वामित्व: हर चालक कंपन...

Rajasthan News: प्रदेश में सहकारिता मंत्री ने बेजुबान पशु-पक्षियों के लिये ‘परिंडा बांधो अभियान’ का किया शुभारम्भ

Image
Rajasthan News: प्रदेश में सहकारिता मंत्री ने बेजुबान पशु-पक्षियों के लिये ‘परिंडा बांधो अभियान’ का किया शुभारम्भ  छोटा अखबार। भीषण गर्मी के इस दौर में बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत देने के लिए राजस्थान के सहकारिता विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। बुधवार को सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) परिसर में परिंडा बांधकर विभाग के प्रदेशव्यापी ‘परिंडा बांधो अभियान’ का विधिवत शुभारम्भ किया। सहकारिता मंत्री की प्रेरणा से शुरू हुए इस मानवीय अभियान के तहत राज्यभर में फैले सहकारी नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सहकारिता विभाग के सभी कार्यालयों, शीर्ष व केन्द्रीय सहकारी संस्थाओं, सहकारी बैंक शाखाओं, क्रय-विक्रय सहकारी समितियों (केवीएसएस) और ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) के परिसरों में मिट्टी के परिंडे व जल पात्र लगाए जाएंगे। इन्हें भवनों की छतों, वृक्षों की शाखाओं और सुरक्षित छायादार स्थानों पर बांधा जाएगा। इसके साथ ही बेजुबान पक्षियों के लिए चुग्गे (दाने) की नियमित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सहकारिता ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा में किसानों से किया जैविक और प्राकृतिक खेती करने का आह्वान

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा में किसानों से किया जैविक और प्राकृतिक खेती करने का आह्वान  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बांसवाड़ा के कुशलगढ़ स्थित चुड़ादा गांव में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों और पशुपालकों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को लाभ की खेती से जोड़ना और उनकी आय को बढ़ाना है। किसानों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए ही प्रदेशभर में 'ग्राम विकास रथ' संचालित किए जा रहे हैं, ताकि हर पात्र व्यक्ति विकास की यात्रा का भागीदार बन सके। जैविक खेती और बैलों से खेती पर प्रोत्साहन— मुख्यमंत्री ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार बैलों द्वारा पारंपरिक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खेती की लागत को कम करना है। वर्ष 2027 तक पूरे प्रदेश में दिन में मिलेगी...