Posts

Showing posts from October 30, 2026

Jaipur News: 'जयपुर पुलिस से घटिया कोई पुलिस राजस्थान में नहीं है —विधायक गोपाल शर्मा

Image
Jaipur News: 'जयपुर पुलिस से घटिया कोई पुलिस राजस्थान में नहीं है —विधायक गोपाल शर्मा छोटा अखबार। जयपुर के हसनपुरा इलाके में बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद भारी तनाव फैल गया। एक पक्ष के युवक को थप्पड़ मारने और मारपीट के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी न होने से नाराज स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और हटवाड़ा रोड पर चक्काजाम कर दिया प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि दूसरे पक्ष के आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। इस हंगामे के बीच सिविल लाइंस से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हसनपुरा इलाके में बाइक पार्किंग या मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते बड़ा रूप ले गया। विवाद के दौरान सोडाला में भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी के बेटे के साथ मारपीट और थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। घटना से गुस्साए लोग और पीड़ित पक्ष के समर्थक देर रात बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ह...

Jaipur News: "अपनी बीट पुलिस को जानें" QR कोड से मिलेगी पुलिस अधिकारियों की पूरी जानकारी

Image
Jaipur News: "अपनी बीट पुलिस को जानें" QR कोड से मिलेगी पुलिस अधिकारियों की पूरी जानकारी छोटा अखबार। जयपुर पुलिस द्वारा आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और नागरिकों को अपने क्षेत्र की बीट पुलिस व संबंधित पुलिस अधिकारियों की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘अपनी बीट पुलिस को जानें’ QR Code आधारित बीट जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे। इस पहल से आमजन को अपने क्षेत्र की पुलिस से सीधे जुड़ने, आवश्यकतानुसार संपर्क करने और पुलिस संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। गुरुवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में ‘अपनी बीट पुलिस को जानें’ QR Code आधारित बीट जागरूकता बोर्ड का पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल द्वारा लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीट के लिए अलग QR कोड निर्धारित किया गया है और उसी बीट के अनुरूप जागरूकता बोर्ड तैयार किए गए हैं। प्रत्येक बीट क्षेत्र में 7 से 10 बोर्ड उपयुक्त स्थानों पर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। श्री मित्तल ने बताया कि इस पहल की शुरुआत प्रारंभिक चरण में पुलिस थाना मानसरोवर क्षेत्र से की जा...

C M NEWS: जनविश्वास को बनाएं प्रशासन की सबसे बड़ी पूंजी —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: जनविश्वास को बनाएं प्रशासन की सबसे बड़ी पूंजी —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में वास्तविक सफलता आम नागरिक के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से तय होती है। हमेशा आमजन की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा प्रत्येक निर्णय लिया जाना चाहिए। अधिकारी अपने पद को अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा के उत्तरदायित्व के रूप में समझें। उन्होंने कहा कि वे अपने संघर्ष और अतीत को याद रखें एवं इससे प्रेरणा लेकर आमजन के हित में कार्य करें तथा अपने उद्देश्य की दिशा कभी न बदलें, क्योंकि जीवन की असली परीक्षा तो जिम्मेदारी के पद पर बैठने के बाद शुरू होगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को एचसीएम रीपा (ओटीएस) के बी एस मेहता सभागार में राज्य सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपने और भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हर वर्ष आरएएस भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी हर व्यक्ति और पूरे राजस्थान को अपना परिवार समझें तथा पूर्ण संवेदना के साथ आमजन से जुड़कर उनकी समस्या क...