Posts

Showing posts from August 1, 2022

प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को मिलेगें स्मार्टफोन

Image
प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को मिलेगें स्मार्टफोन  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पूरे देश में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख रूपये तक का निःशुल्क ईलाज दिया जा रहा है। इस राशि के अलावा किडनी, लीवर, हार्ट ट्रांसप्लांट में होने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। गहलोत हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ निर्णय ले रही है। प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे, जिनके जरिए वे बातचीत ही नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगी और उनके बच्चे ऑनलाइन क्लास ले पाएंगे।  आपको बतादें कि राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2022 में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ महिलाओं को मिल सके। इस योजना के तहत राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जायेगा। यह स्मार्ट

वंशावलियों के संरक्षण में सहयोग करेगी सरकार —मुख्यमंत्री

Image
 वंशावलियों के संरक्षण में सहयोग करेगी सरकार —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वंश लेखन परंपरा हमारी सभ्यता और संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। वंश लेखकों के पास हमारी विरासत के महत्वपूर्ण भंडार है। वंशावली लेखन की परंपरा भारत में ही है। वंशावलियां हमें अपने गौरवशाली अतीत की जानकारी देती है। वंश लेखक संसाधनों के अभाव में भी लेखन कार्य कर रहे है, यह बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार वंश लेखकों के हितों के लिए योजनाएं बना रही हैं। शीघ्र ही जयपुर में वंशावली संरक्षण एवं संवद्र्धन अकादमी का कार्यालय शुरू किया जाएगा। यहां से प्रदेश के वंश लेखकों के उत्थान में कार्य संपादित होंगे।  श्री गहलोत हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में आयोजित वंश लेखक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का वंश लेखकों के साथ हमेशा जुड़ाव रहेगा। उन्होने ने वंश लेखकों के प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और वरिष्ठ वंश लेखकों से बातचीत करते हुए लेखन पद्धति की जानकारी भी ली।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह राज्य सरक

आदिबद्री क्षेत्र में खनन गतिविधियाें पर रोक -मुख्यमंत्री

Image
 आदिबद्री क्षेत्र में खनन गतिविधियाें पर रोक -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर के पसोपा और आस-पास के गांवों से आए साधु, महंत, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर महंत विजयदास के निधन पर संवेदना व्यक्त की और उनकी सभी मांगों को पूरा करने का विश्वास दिलाया। श्री गहलोत ने कहा कि मांग को ध्यान में रखते हुए धार्मिक महत्व वाले क्षेत्र में चल रहे सभी प्रकार के खनन को प्रतिबंधित करने के लिए सरकार द्वारा पहले ही सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी थी। इसके बावजूद दिवंगत महंत विजयदास जी का निधन अत्यंत दुखद है। श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा त्वरित निर्णय करके उक्त क्षेत्र की सभी वैध खनन गतिविधियां बंद कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही इस भूमि को वन विभाग को हस्तातंरित कर दिया गया है। पूर्व में भी संतों की मांग पर सरकार द्वारा क्षेत्र में चल रही वैध खानों को बंद करवाया गया था। वर्तमान में 46 वैध खानों को बंद कराने और अन्यत्र स्थानान्तरित करने का कार्य किया जा रहा हैंं। साधु-संतों ने बातचीत में स्वीकार किया कि यह एक जटिल प्रक्रिया