Posts

Showing posts from July 9, 2026

Political News: सिंधिया राजघराने का 4 दशक पुराना संपत्ति विवाद सुलझा, कोर्ट में बनी आपसी सहमति

Image
Political News: सिंधिया राजघराने का 4 दशक पुराना संपत्ति विवाद सुलझा, कोर्ट में बनी आपसी सहमति छोटा अखबार। देश के सबसे प्रतिष्ठित और रसूखदार राजनीतिक परिवारों में से एक, सिंधिया राजपरिवार का लगभग 40 साल पुराना और ₹40,000 करोड़ से अधिक का संपत्ति विवाद आखिरकार आपसी सहमति से सुलझ गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीनों बुआओं—राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे और उषा राजे—के बीच पैतृक संपत्ति के ऐतिहासिक बंटवारे को लेकर अंतिम सहमति बन गई है। इस समझौते की औपचारिक कानूनी प्रक्रिया ग्वालियर के जिला न्यायालय में पूरी की जा रही है। AI Photo ऐतिहासिक और शाही संपत्तियों का होगा बंटवारा— इस समझौते के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में फैली अरबों रुपये की शाही संपत्तियों का मालिकाना हक तय किया गया है। विवाद के मुख्य केंद्र में शामिल प्रमुख संपत्तियां निम्नलिखित हैं: ग्वालियर का जय विलास पैलेस, शिवपुरी का माधव विलास पैलेस, दिल्ली का ग्वालियर हाउस और उज्जैन का कालिया देव पैलेस शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई के आलीशान फ्ल...

Political News: राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, युवा चेहरों को मिल सकती है कमान

Image
Political News: राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, युवा चेहरों को मिल सकती है कमान छोटा अखबार। राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल तय माना जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गलियारों से मिल रहे संकेतों के अनुसार, प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की टीम में शीघ्र ही व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निष्क्रिय और दोहरी जिम्मेदारी वाले नेताओं की होगी छुट्टी— सूत्रों के मुताबिक, इस बदलाव के तहत पार्टी के 'एक व्यक्ति, एक पद' के सिद्धांत को सख्ती से लागू किया जा सकता है। ऐसे करीब एक दर्जन नेता, जो प्रदेश पदाधिकारी होने के साथ-साथ जिला अध्यक्ष या संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त हो चुके हैं, उन्हें मौजूदा जिम्मेदारी से मुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, पिछले काफी समय से निष्क्रिय चल रहे तीन-चार पदाधिकारियों की भी संगठन से छुट्टी की जाएगी। चर्चा है कि इस फेरबदल की गाज दो मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्षों और आधा दर्जन से अधिक प्रदेश सचिवों पर गिर सकती है। युवा नेताओं को मिलेगा मौका— पार्टी आलाकमान अब संगठन को अधिक ऊर्जावान और सक्रिय बनाने के लिए युवा ने...

Political News: राजस्थान भाजपा संगठन में केंद्रीय मंत्री को जल्द ही मिल सकती है बड़ी और अहम जिम्मेदारी

Image
Political News: राजस्थान भाजपा संगठन में केंद्रीय मंत्री को जल्द ही मिल सकती है बड़ी और अहम जिम्मेदारी  छोटा अखबार। राजधानी दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों राजस्थान भाजपा संगठन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार के एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री को जल्द ही राजस्थान भाजपा संगठन में कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस चर्चा को हवा बीते गुरुवार, 2 जुलाई को दिल्ली में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक से मिली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्य रूप से कई राज्यों के सांगठनिक फेरबदल पर गहन मंथन हुआ, जिसमें राजस्थान का मुद्दा शीर्ष प्राथमिकता पर था। पुराना इतिहास और बदलते समीकरण— राजस्थान भाजपा के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। बरसों पहले भी मोदी कैबिनेट के एक कद्दावर केंद्रीय मंत्री को राजस्थान भाजपा की कमान सौंपने की पुरजोर चर्चा चली थी। हालांकि, उस समय अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों और अ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

CM NEWS: राजस्थान और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) के बीच ऐतिहासिक समझौता: सौर ऊर्जा का वैश्विक केंद्र बनेगा प्रदेश

Image
CM NEWS: राजस्थान और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) के बीच ऐतिहासिक समझौता: सौर ऊर्जा का वैश्विक केंद्र बनेगा प्रदेश छोटा अखबार। राजस्थान ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक और नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान सरकार और 128 देशों के समूह 'इंटरनेशनल सोलर अलायंस' (ISA) के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इसके तहत दोनों पक्षों ने 'फ्रेमवर्क फॉर एक्शन-एडवांस क्लीन एनर्जी, ड्रिवन सस्टेनेबल डेवलपमेंट' पर हस्ताक्षर किए। इस ऐतिहासिक कदम के साथ ही राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसने सीधे आईएसए के साथ यह वैश्विक समझौता किया है। इस फ्रेमवर्क पर राजस्थान की ओर से ऊर्जा सचिव सुश्री आरती डोगरा और इंटरनेशनल सोलर अलायंस के महानिदेशक आशीष खन्ना ने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी इस बात का स्पष्ट प्रतीक है कि राजस्थान अब न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सौर ऊर्जा के एक प्रमुख और शक्तिशाली केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक प्रयासों की सराहना ...

Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राजस्थान समेत देश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास का नया आधार बनेगा

Image
Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राजस्थान समेत देश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास का नया आधार बनेगा  छोटा अखबार। कोटा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें दीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेसवे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास के हाइवे हैं। उन्होंने कोटा को सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नए मार्ग की घोषणा की। साथ ही, इटावा से कोटा एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल एक्सप्रेसवे' करने का ऐलान किया। गडकरी ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का तेजी से विकास हो रहा है और केंद्र सरकार प्रदेश की प्रगति में कोई कमी नहीं आने देगी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और भारतमाला परियोजनाएं राजस्थान के विकास को नई गति देंगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी के नेतृत्व में देश ने सड़क निर्माण के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। राज्य सरकार क...