Posts

Showing posts from November 3, 2026

Jaipur News: जयपुर प्रशासन के दोहरे मापदंडों पर भड़के व्यापारी: दिवाली पर 'राजनीतिक मार्च' को हरी झंडी, लेकिन जनता और बसों पर पाबंदियों का खेल

Image
Jaipur News: जयपुर प्रशासन के दोहरे मापदंडों पर भड़के व्यापारी: दिवाली पर 'राजनीतिक मार्च' को हरी झंडी, लेकिन जनता और बसों पर पाबंदियों का खेल छोटा अखबार। जयपुर के प्रमुख बाजारों के व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन और यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। त्योहारों के सबसे बड़े सीजन दीपावली के मौके पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के नाम पर प्रशासन द्वारा लिए जा रहे विरोधाभासी फैसले चर्चा और आक्रोश का विषय बन गए हैं। एक तरफ जहां प्रशासन ने शहर के भीतर भीड़ कम करने के लिए सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बसों की एंट्री को रोकने का तुगलकी फरमान जारी किया (जिसे भारी विरोध के बाद पुलिस को महज एक 'एडवाइजरी' बताकर कदम पीछे खींचने पड़े), वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गुलाबी शहर के मुख्य बाजारों में 10 हजार लोगों के साथ पैदल मार्च करने की अनुमति दे दी गई है। व्यापारियों का सीधा सवाल है कि क्या राजनीतिक भीड़ से बाजारों का दम नहीं घुटेगा? दीपावली के मुहाने पर खड़े जयपुर शहर में यातायात पुलिस ने अचानक 3 नवंबर से 9 नवंबर तक सिंधी कैंप बस अड्डे पर बसों के...

Jaipur News: शिखर प्रकरण के बाद रियल एस्टेट में हड़कंप, अफसरशाही और बिल्डरों के सिंडिकेट पर गहराया संकट, अफसर अपना पैसा वापिस लेने के लिए सक्रिय

Image
Jaipur News: शिखर प्रकरण के बाद रियल एस्टेट में हड़कंप, अफसरशाही और बिल्डरों के सिंडिकेट पर गहराया संकट, अफसर अपना पैसा वापिस लेने के लिए सक्रिय —महेश झालानी  छोटा अखबार। ​जयपुर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल प्रकरण और 'अनंता' रिसॉर्ट्स समूह को संचालित करने वाली कंपनी गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी परतें खुलने के बाद राजस्थान का रियल एस्टेट और प्रशासनिक अमला एक अभूतपूर्व भूचाल का सामना कर रहा है। इस विवाद ने न केवल नौकरशाही और बिल्डरों के बीच वर्षों से चल रही सांठगांठ की पोल खोल दी है, बल्कि राज्य के कई नामचीन रियल एस्टेट समूहों को सीधे दिवालियेपन के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। ​प्रशासनिक गलियारों और सूत्रों से मिल रही पुख्ता जानकारियों के अनुसार, अनंता समूह का संचालन करने वाली कंपनी गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न आला अफसरों का 200 करोड़ रुपये से अधिक का भारी-भरकम निवेश फंसा हुआ है। यह निवेश सस्ती दरों पर विला या कॉटेज का झांसा देकर और लीज-बैक के जरिए भारी सालाना रिटर्न के लालच में कराया गया था। मामला सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, इसके अतिरिक्त जयपुर के...

C M NEWS: प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमताओं को मिल रहा अंतरराष्ट्रीय मंच —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमताओं को मिल रहा अंतरराष्ट्रीय मंच —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’ का उद्घाटन किया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में 50 प्रतिशत से अधिक विद्युत क्षमता गैर जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों पर आधारित हो चुकी है, जो कि पेरिस समझौते के तहत निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2030 से 5 वर्ष पहले वर्ष 2025 में ही हासिल कर लिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर‘ की भावना के साथ भारत वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी की उपस्थिति में 50 से अधिक प्रमुख निवेशकों के साथ राउंड टेबल बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक संभावनाओं और उपलब्ध अवसरों को रेखांकित किया। वहीं मुख्यमंत्री ने निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया। राउंड टेबल बैठक में ब्रुकफील्ड, रिन्यू, आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स, ...