Posts

Showing posts from January 31, 2026

E-PAPER

Image
  E-PAPER

Jaipur News: जयपुर में 'शौर्य और शहादत को सलाम' पुस्तक का होगा विमोचन

Image
Jaipur News: जयपुर में 'शौर्य और शहादत को सलाम' पुस्तक का होगा विमोचन छोटा अखबार।  राजस्थान के वीर शहीदों को पिछले 27 वर्षों से अपनी चित्रकारी के जरिए श्रद्धांजलि देने वाले प्रसिद्ध चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता की पुस्तक 'शौर्य और शहादत को सलाम' का लोकार्पण रविवार को होगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे राजस्थान चैंबर भवन के भैरोंसिंह शेखावत सभागार में आयोजित किया जाएगा। कलमकार मंच द्वारा प्रकाशित इस कृति में चित्रकार द्वारा शहीद परिवारों को तैलचित्र भेंट करने के संस्मरण और उनके मार्मिक अनुभवों को संजोया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह होंगे, जबकि अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजी बिपिन कुमार पांडे, डॉ. के.एल. जैन, विनोद भारद्वाज और जगदीश शर्मा उपस्थित रहेंगे। इस खास अवसर पर शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाएगा। यह पुस्तक मरूधरा के जांबाज सैनिकों के प्रति एक अनूठी 'मौन श्रद्धांजलि' है।

India Stonemart 2026 News: जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक होगा इंडिया स्टोनमार्ट 2026 आयोजन

Image
India Stonemart 2026 News: जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक होगा इंडिया स्टोनमार्ट 2026 आयोजन  छोटा अखबार। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इंडिया स्टोन मार्ट के आयोजन से राजस्थान के पत्थर उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश के कारीगरों को देश-विदेश में इस क्षेत्र की नवीनतम तकनीक की जानकारी मिल सकेगी। रीको, सीडोस और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम नीति संवाद, तकनीक और वैश्विक सहयोग का अंतरराष्ट्रीय मंच बनेगा। कर्नल राठौड़ ने शुक्रवार को इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान इस आयोजन में शामिल होने वाले देश-विदेश के प्रतिभागियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पत्थर उद्योग क्षेत्र से जुडे सभी हितधारकों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2000 में शुरू हुए इंडिया स्टोन मार्ट का इस वर्ष 13वां संस्करण है। यह अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। इसमें चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित अन्य देशों से प्रदर्शक भी शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टोनमार्ट के संयोजक न...

C M NEWS: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध दी अभियोजन स्वीकृति

Image
C M NEWS: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध दी अभियोजन स्वीकृति छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 19 के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध न्यायिक प्रकरणों में पक्षकारों के साथ कूट-रचना करने और नियम विरूद्ध कार्यवाही करने के आरोपों में अभियोजन स्वीकृति जारी की है।  श्री शर्मा ने राजस्थान गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सेवा के 1 अधिकारी द्वारा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में भ्रष्ट और अवैध तरीकों को अपनाने के विरूद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। इसी प्रकार सेवारत अधिकारियों के विरूद्ध संचालित वृहत्त शास्ति के अनुशासनात्मक कार्यवाही के 2 प्रकरणों में वेतन वृद्धियां रोके जाने के दण्ड को अनुमोदित किया व एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पेंशन रोकने का भी आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने 2 प्रकरणों में नियम 34 सीसीए के तहत पुनरावलोकन याचिका को खारिज करते हुए पूर्व प्रदत्त दण्ड को यथावत रखा तथा 1 प्रकरण में राहत प्रदान करते हुए विभागीय जांच कार्यवाही को प्रस्त...