CS NEWS: बुनियादी शिक्षा को सशक्त बनाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस —मुख्य सचिव छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों पर जोर देते हुए कहा है कि यदि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सोच-समझकर और सही योजना के साथ शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जाए, तो यह बुनियादी शिक्षा की पूरी प्रक्रिया को काफी मजबूत और प्रभावी बना सकता है। उन्होंने एआई को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि यह न केवल सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाता है, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता में भी गुणात्मक सुधार लाता है। मुख्य सचिव मंगलवार को जयपुर स्थित 'राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर' में आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 'संपर्क फाउंडेशन' के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका' रखा गया था। सीखने और सिखाने का नया माध्यम— संवाद कार्यक्रम के दौरान श्री श्रीनिवास ने विस्तार से बताया कि कैसे आधुनिक तकनीक पारंपरिक शिक्षा पद्धति को बदल सकती है। उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने में एआई की भूमिक...