Posts

Showing posts from September 23, 2026

Jaipur News: सीतापुरा में लग्जरी कार शोरूम में लगी आग, आधा दर्जन गाड़ियां और लाखों की एसेसरीज जलने के समाचार

Image
Jaipur News: सीतापुरा में लग्जरी कार शोरूम में लगी आग, आधा दर्जन गाड़ियां और लाखों की एसेसरीज जलने के समाचार  छोटा अखबार। राजधानी जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र सीतापुरा इलाके में मंगलवार देर रात एक लग्जरी कार शोरूम में अचानक भीषण आग लगने का मामला संज्ञान में आया है। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में शोरूम के अंदर खड़ी करीब आधा दर्जन महंगी और लग्जरी कारें जलकर खाक हो गई हैं। इसके अलावा, शोरूम में रखी लाखों रुपये की कीमती कार एसेसरीज और अन्य उपकरण भी जलकर नष्ट हो गए हैं।  स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:30 बजे शोरूम की इमारत से अचानक गहरा काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक धुएं का यह गुबार धधकती हुई आग की लपटों में तब्दील हो गया। शोरूम के भीतर गाड़ियों के टायर, इंटीरियर और भारी मात्रा में मौजूद कार एसेसरीज ने आग को और तेजी से भड़का दिया। कुछ ही मिनटों में आग की ऊंची-ऊंची लपटें आसमान छूने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में धुएं का काला गुबार साफ देखा ...

Rajasthan News: प्रदेश में टीकाकरण पीछे रहे जिलें 30 सितम्बर तक कम से कम 80 प्रतिशत टीकाकरण करे —मिशन निदेशक एनएचएम

Image
Rajasthan News: प्रदेश में टीकाकरण पीछे रहे जिलें 30 सितम्बर तक कम से कम 80 प्रतिशत टीकाकरण करे —मिशन निदेशक एनएचएम छोटा अखबार। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने प्रदेश में बच्चों और बालिकाओं के टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी जिलों में अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में टीकाकरण की प्रगति कम है, वहां विशेष ध्यान देकर पात्र बच्चों और बालिकाओं का टीकाकरण कराया जाए। डॉ. जोगाराम ने कहा कि 30 सितम्बर तक कम से कम 80 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाए। जिन जिलों में यह लक्ष्य पूरा नहीं होगा, वहां संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 31 अक्टूबर तक 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से छूटी हुई पात्र बालिकाओं की पहचान कर उनका रिकॉर्ड पीसीटीएस और यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाए। जीएवीआई द्वारा चुने गए जिलों में अगले तीन दिन में तथा अन्य जिलों में अगले सात दिन में छूटी हुई पात्र बालिकाओं की एंट्री पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल टी...

Rajasthan News: दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान जरूरी —प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा

Image
Rajasthan News: दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान जरूरी —प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा छोटा अखबार। 6वें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह-2026 के अवसर पर मंगलवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड ऑडिटोरियम में चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय फार्माकोविजिलेंस संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय “फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना—सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक कदम” रहा। कार्यशाला में प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और संबंधित विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है और सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीजों को दवाएं और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में केवल मरीज तक दवा पहुंचाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि दवा सुरक्षित हो और उसका सही तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि मरीज की स...

C M NEWS: प्रदेश में होगी दीपावली से पूर्व सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत

Image
C M NEWS: प्रदेश में होगी दीपावली से पूर्व सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत जन सेवा अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को सुदृढ़ करना, जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विकसित भारत-जन सेवा अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नागरिक सेवाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाने और जनभागीदारी को और मजबूत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ‘सेवा सेतु अभियान’ को तीन दिवस बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व नागरिक सेवाओं का स्थानीय स्तर पर लाभ उपलब्ध कराए जान...