Rajasthan News: दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान जरूरी —प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा

Rajasthan News: दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान जरूरी —प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा


छोटा अखबार।

6वें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह-2026 के अवसर पर मंगलवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड ऑडिटोरियम में चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय फार्माकोविजिलेंस संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय “फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना—सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक कदम” रहा। कार्यशाला में प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और संबंधित विशेषज्ञ शामिल हुए।

इस दौरान प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है और सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीजों को दवाएं और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में केवल मरीज तक दवा पहुंचाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि दवा सुरक्षित हो और उसका सही तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि मरीज की सुरक्षा स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अस्पतालों में इलाज के दौरान यदि किसी मरीज में दवा का प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देता है, तो उसकी पहचान कर समय पर रिपोर्ट करना जरूरी है। इससे भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने और मरीजों की सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव की रिपोर्टिंग को लेकर चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को किसी तरह का डर या संकोच नहीं होना चाहिए। ऐसी रिपोर्टिंग किसी डॉक्टर, रेजिडेंट या नर्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का आधार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दवा से हुई अप्रत्याशित प्रतिक्रिया की जानकारी देना गलती स्वीकार करना नहीं, बल्कि मरीज की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में दवाओं के साथ मेडिकल डिवाइस की सुरक्षा पर भी ध्यान देने की बात कही। आईवी सेट, कैथेटर, वेंटिलेटर, डायलिसिस सर्किट या अन्य उपकरण में खराबी सामने आने पर उसकी भी रिपोर्टिंग की जानी चाहिए।

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि किसी एक अस्पताल में की गई एडीआर रिपोर्ट भी पूरे प्रदेश के मरीजों की सुरक्षा में उपयोगी हो सकती है। यदि किसी विशेष बैच की दवा से असामान्य प्रतिक्रिया के कई मामले सामने आते हैं, तो इसकी जानकारी आरएमएससीएल तक पहुंचने पर संबंधित बैच की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने एसडीआरपी-2026, बेड-हेड टिकट की नियमित समीक्षा, एक साथ कई दवाएं लेने वाले मरीजों की समीक्षा और दवा से होने वाली एलर्जी को मरीज के रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से दर्ज करने पर जोर दिया।

आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा श्री बाबूलाल गोयल ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में फार्माकोविजिलेंस को नियमित चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों की रिपोर्टिंग को अपनी नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय पर रिपोर्टिंग से दवाओं के सुरक्षित ओर तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और मरीजों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा। दवाइयों के दुष्प्रभाव के निगरानी सेल की राज्य समन्वयक डॉ.मोनिका जैन ने कहा कि एडीआर सेंटर रिपोर्टिंग में प्रदेश को देश में अग्रणी बनाए ।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस