Posts

Showing posts from April 27, 2026

Rajasthan News: पुरानी रंजिश और पुलिस की कथित लापरवाही से बांसवाड़ा में खूनी संघर्ष के बाद भारी तनाव

Image
Rajasthan News: पुरानी रंजिश और पुलिस की कथित लापरवाही से बांसवाड़ा में खूनी संघर्ष के बाद भारी तनाव छोटा अखबार। बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में रविवार की शाम खूनी संघर्ष और आगजनी की ऐसी इबारत लिखी गई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। कहने को तो यह हिंसा रविवार शाम को भड़की, लेकिन इसकी बुनियाद लंबे समय से सुलग रही आपसी रंजिश थी। इस हिंसा में 25 वर्षीय युवक गोविन्द मईड़ा की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घरों को आग के हवाले कर दिया। AI Photo पुरानी रंजिश और पुलिस की कथित लापरवाही— ग्राम टामटिया में एक डामर सड़क बस्ती को दो हिस्सों में बांटती है। सड़क के दोनों ओर रहने वाले परिवारों के बीच लंबे समय से छोटी-छोटी बातों पर विवाद चल रहा था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, एक महीने पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आए थे और तब मवेशियों के बाड़े तक जला दिए गए थे। खेत में काम के दौरान मृतक गोविन्द के साथ पहले भी मारपीट हुई थी। परिजनों का गंभीर आरोप है कि उन्होंने मोटागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इसे सामान्य विवाद मानकर टा...

E-PAPER

Image
E-PAPER

C M NEWS: गांव के विकास का आधार है ग्राम विकास अधिकारी —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: गांव के विकास का आधार है ग्राम विकास अधिकारी —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि 'सुशासन' ही राजस्थान को समृद्धि की ओर ले जाने का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांवों का विकास ही प्रदेश की उन्नति का आधार है और इस तंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी ग्राम विकास अधिकारी हैं। अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ— मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे अपनी कार्यशैली में संवेदनशीलता और पारदर्शिता लाएं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के अनुसार, जब तक गांव का गरीब और किसान सशक्त नहीं होगा, तब तक 'विकसित राजस्थान' का सपना साकार नहीं हो सकता। विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान में सक्रियता— राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'विकसित ग्राम' और 'विकसित शहरी वार्ड' अभियान की सफलता को लेकर मुख्यमंत्री ने क...

Jaipur News: जयपुर में ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का समापन: 5.50 करोड़ की हुई बिक्री

Image
Jaipur News: जयपुर में ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का समापन: 5.50 करोड़ की हुई बिक्री  छोटा अखबार। गुलाबी नगरी के जवाहर कला केन्द्र (JKK) में सहकारिता विभाग एवं कॉनफेड द्वारा आयोजित दस दिवसीय ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ रविवार को सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए संपन्न हो गया। इस वर्ष मेले ने न केवल उपभोक्ताओं का दिल जीता, बल्कि बिक्री के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। रिकॉर्ड तोड़ कारोबार और जनभागीदारी— सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने बताया कि इस बार मेले में कुल 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के मसालों और उत्पादों की बिक्री हुई। यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 1.25 करोड़ रुपये अधिक है। मेले की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार रिकॉर्ड 160 स्टॉल्स लगाए गए थे, जो पिछले साल के मुकाबले 40 अधिक हैं। नवाचारों ने बढ़ाया आकर्षण— डॉ. शर्मा के अनुसार, यह मेला कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। पहली बार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्रॉली की व्यवस्था की गई, जिससे खरीदारी का अनुभव आसान हुआ। स...

C M NEWS: प्रवासी राजस्थानी राजस्थान का सांस्कृतिक राजदूत —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: प्रवासी राजस्थानी राजस्थान का सांस्कृतिक राजदूत —मुख्यमंत्री छोटा अखबार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बेंगलुरु स्थित लोकभवन में राजस्थान राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राजस्थान का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की पहचान, लोक परंपराऔर अखण्डता का प्रतीक है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से राजस्थान स्थापना दिवस समारोह अंग्रेजी तारीख के स्थान पर भारतीय पंचांग की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाये जाने की पहल की है। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान का सांस्कृतिक राजदूत बताते हुए कहा कि वे अपनी माटी से दूर रहकर भी प्रदेश की संस्कृति को सहेजे हुए हैं और परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं।वहीं, कर्मभूमि से जन्मभूमि जैसे अभियान में भी प्रवासी राजस्थानी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी मातृभूमि के विकास में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से देश-विदेश में निवास करने वाले प्रवासी राजस्था...